Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरप्रदेश विधानसभा उप चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा : मायावती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तरप्रदेश विधानसभा उप चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा : मायावती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन खत्म करने के संकेत देते हुए सोमवार को कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा के उप चुनावों में बसपा अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी. लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए दिल्ली कार्यालय में बुलायी गयी बैठक में मायावती ने अगले छह महीने के भीतर होने वाले उत्तरप्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उप चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने पार्टी नेताओं को उप चुनावों के लिए तैयारी करने के निर्देश दिये.यावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी से समझौता करने का कोई ख़ास फायदा नहीं हुआ तथा सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बसपा के खिलाफ काम किया. अब विधानसभा उपचुनाव बसपा अकेले लड़ेगी. सूत्रों के अनुसार पिछले दस सालों में बसपा ने कोई उप चुनाव नहीं लड़ा. हाल में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी के दस विधायक सांसद बन गए हैं. लगभग तीन घंटे तक चली समीक्षा बैठक में गठबंधन की हार पर गंभीर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मायावती ने उत्तरप्रदेश में संगठन को चार हिस्सों में बांट कर तीन की जÞम्मिेदारी राज्यसभा सांसद मुनकाद अली और नौशाद तथा शम्सुद्दीन राइनी को सौंपी.लोकसभा चुनाव परिणाम से नाखुश सुश्री मायावती ने छह राज्यों उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा के प्रभारियों को हटा दिया है. दिल्ली और मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए हैं. उत्तरप्रदेश में बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से उत्तराखंड के प्रभारी का पद भी छीन लिया गया. बसपा ने लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उत्तरप्रदेश में बसपा ने सपा और राष्ट्रीय लोकदल के साथ महागठबंधन किया था. बसपा को 10 सीटें और सपा को पांच सीटें मिलीं. रालोद खाता भी नहीं खोल पायी. बाकी राज्यों में बसपा को एक भी सीट नहीं मिली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन से बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, पांचवे पायदान पर कब्जे को तैयार
    Next Article केदारनाथ में खत्‍म हुई वीआईपी परंपरा – अब नहीं मिलेगा श्रद्धालु को ये लाभ

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.