Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विरुद्ध जारी किया गिरफ्तारी वारंट, मांगी इंटरपोल की मदद
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विरुद्ध जारी किया गिरफ्तारी वारंट, मांगी इंटरपोल की मदद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेहरान. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इसके अलावा ईरान ने अपने टॉप जनरल कासिम सुलेमानी की बगदाद के ड्रोन हमले में हुई मौत में शामिल दर्जनों अन्य लोगों के विरुद्ध भी वारंट निकालते हुए तेहरान ने इन्हें पकडऩे के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है. स्थानीय अभियोजक ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी.न्यूक्लियर डील में तेहरान के साथ अमेरिका के पीछे हटने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, ऐसे में ईरान के इस नए कदम से तनाव और बढ़ेगा. हालांकि इससे राष्ट्रपति ट्रंप को गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं है.तेहरान के अभियोजक अली अलकासीमर ने कहा कि ईरान ने 3 जनवरी को बगदाद में हुए हमले में ट्रम्प और 30 से अन्य लोगों के शामिल रहने का आरोप लगाया है. उसी हमले में जनरल कासिम सोलेमानी की मौत हो गई थी. अर्ध-सरकारी संवाद एजेंसी आईएसएन की खबर के अनुसार अलकासीमर ने ट्रंप के अलावा किसी अन्य की पहचान नहीं की. लेकिन जोर दिया कि ईरान ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी अभियोजन को जारी रखेगा.फ्रांस के लियोन में स्थित इंटरपोल ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया. अलकासीमर ने यह भी कहा कि ईरान ने ट्रंप और अन्य लोगों के लिए रेड नोटिस का अनुरोध किया था, जो इंटरपोल द्वारा जारी उच्चतम स्तर का नोटिस है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये बिहार विधान परिषद के सभी नौ प्रत्याशी
    Next Article जापान ने बनाया दुनिया का सबसे फास्ट कंप्यूटर…

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.