Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईडी ने धनशोधन मामले में मीसा भारती के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    ईडी ने धनशोधन मामले में मीसा भारती के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अन्य के खिलाफ धन शोधन के कथित मामले में दिल्ली की एक अदालत में बुधवार को पूरक आरोप पत्र दायर किया. आरोप पत्र में, जांच एजेंसी ने 35 नये आरोपियों को नामजद किया है जिसमें करीब 15 व्यक्ति हैं, बाकी कंपनियां हैं. आरोप पत्र में 15 व्यक्तियों में से आठ चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जिन्हें आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है. आरोप पत्र में आठ हजार करोड़ रुपये के शेयरों के विवरण का भी जिक्र है. यह आरोप पत्र विशेष लोक अभियोजक अतुल त्रिपाठी ने विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज के समक्ष दायर किया.

    एजेंसी ने दो भाइयों सुरेंद्र कुमार जैन और वीरेंद्र जैन तथा अन्य के खिलाफ जांच के दौरान जुलाई 2017 में फार्महाउस और अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी. जैन बंधुओं और अन्य पर मुखौटा कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये के धन शोधन का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय ने चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया था. उसने कथित रूप से मध्यस्थता की थी तथा जैन बंधुओं को अग्रिम भुगतान के तौर पर 90 लाख रुपये नकद मुहैया कराए थे, ताकि शेयर प्रीमियम के तौर पर मेसर्स मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर प्रा. लिमिटेड में निवेश किया जा सके. मीसा भारती और उनके पति इस कंपनी में पहले कथित रूप से निदेशक थे.

    ईडी ने आरोप लगाया कि जैन बंधु, अग्रवाल और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती तथा उनके दामाद 1.2 करोड़ रुपये का धन शोधन करने में मुख्य रूप से शामिल रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक संकट : सुप्रीम कोर्ट का आदेश, शाम 6 बजे तक स्पीकर के सामने पेश हों बागी विधायक
    Next Article झारखंड में विपक्षी पार्टियां मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.