निजाम खान
जामताड़ा उपायुक्त श्री गणेश कुमार ने जिला के 20 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले वासियों को हार्दिक शुभकामना दिया।मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हम वैश्विक महामारी की वजह से भले ही एक दूसरे से दूर है।पर हम सब एक दूसरे के दिलों में विद्यमान है।कहा के जिले वासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।जिलावासी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।जिसका परिणाम सकारात्मक देखने मिल रहा है।अभी तक जिला में कोरोना पॉजिटिव के केस सामने नहीं आए हैं। यह अपने आप में जिले वासियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की बात है। साथ ही उपायुक्त ने लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी,मास्क पहनने की अपील की, मास्क नहीं रहने पर गमछा से अपने नाक-मुंह व चेहरे को ढकने की अपील किया।सेनेटाइज करने की अपील किया। आपको बता दें जामताड़ा के उपायुक्त जिले में आदर्श के रूप में जाने जाते हैं।गरीब लाचार,वेबस के समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेना ,समस्याओं का समाधान करना ,अपनी बोलचाल में नमी रखना, ऊंची आवाज में बात नहीं करना माननीय आदर्श उपायुक्त जामताड़ा की प्राथमिकता है।
https://youtu.be/N3jVvQJe9SI

