अक्षय तृतीया के अवसर पर राजेश शुक्ल ने 200 ठीका मजदूरों के बीच खाद्यान्न सामग्री बाटी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज अक्षय तृतीया के अवसर पर 200 ठीका मजदूरों को सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करते हुए एक एक कर बिस्टुपुर बाजार में 15 दिनों का राशन , खाद्यान्न सामग्री वितरित किया। जिसमे चावल, आटा, दाल, आलू, मसाला, चूड़ा, चना, चीनी ,ब्रेड, और चायपत्ती शामिल है।
श्री शुक्ल ने भगवान परशुराम की जयंती और अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में कल और आज दो दिनों से ठीका मजदूरों के बीच 15 दिनों की खाद्यान्न सामग्री बंटवाया । श्री शुक्ल ने सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करते हुए एक एक मजदूर को बुलाकर एक एक पैकेट वितरीत किया।
श्री शुक्ल पिछले 12 दिनों से गरीबो, असहाय, विकलांग, दिव्यांग, मजदूर , को और बस्तियों में लगभग 2000 लोंगों को खाद्यान्न सामग्री 15 दिनों का बंटवाया है।
श्री शुक्ल ने कहा है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के निर्देश पर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पूरे राज्य में यह अभियान चल रहा है तथा किसी भी गरीब को भूखे सोने नही दिया जायेगा इस संकल्प को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे है।

