Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईएमडी का एलर्ट, जबर्दस्त ठंड के आसार, उत्तर में शीतलहर तो दक्षिण में बारिश करेगी बुरा हाल
    Breaking News

    आईएमडी का एलर्ट, जबर्दस्त ठंड के आसार, उत्तर में शीतलहर तो दक्षिण में बारिश करेगी बुरा हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को ठंड और अधिक बढ़ गई. कुछ राज्यों में घना कोहरा रहा तो कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है.
    इन सबके बीच दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भी भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है.

    उत्तर भारत में ठंड

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ चुका है. उत्तर प्रदेश में कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है. हिमाचल प्रदेश में केलांग और कल्पा में पिछले 24 घंटों में शुष्क मौसम के बावजूद शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जो इस मौसम में अब तक का न्यूनतम तापमान है.

    दिल्ली में आगे भी तापमान में गिरावट

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आगे भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी. बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया. शुक्रवार तक इसके पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों में अगर एक दिन के लिए भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे या लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है.

    हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य सीमा से नीचे

    हरियाणा में, हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया, जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि करनाल में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले तीन डिग्री अधिक है. शहर का दिन का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

    कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान

    कश्मीर घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से कम हो गया वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा.

    महाराष्ट्र-एमपी में छाया कोहरा

    मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम में नमी में वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण मंगलवार सुबह कोहरा छा गया और हल्की ठंड महसूस हुई. कोहरे की वजह से मुंबई और नासिक के बीच सुबह के समय यातायात आवाजाही धीमी रही, जो वाणिज्यिक वाहनों के लिए सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, साथ ही मौसम में नमी बढऩे के कारण मुंबई और नासिक सहित कुछ क्षेत्रों में कोहरा छा गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईआईटी हैदराबाद का खुलासा : साबुन और टूथपेस्ट में पाया जाने वाला ट्राइक्लोसैन नर्वस सिस्टम पर डालता है बुरा असर
    Next Article किसान आंदोलन के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की खुदकुशी

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.