Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान आंदोलन के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की खुदकुशी
    Breaking News Headlines राजनीति

    किसान आंदोलन के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की खुदकुशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कृषि सुधार संबंधी कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली और इसके आसपास आकर प्रदर्शन करने वाले हजारों किसानों का बुधवार को 21वां दिन है. प्रदर्शनकारी किसान आंदोलन कर तीनों नए कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं.

    इस बीच, बुधवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. कथितौर पर किसान आंदोलन के समर्थन में संत बाबा रामसिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है.

    करनाल के पास नानकसर गुरुद्वारा साहिब से थे रामसिंह. राम सिंह ने दिल्ली-हरियाणा स्थित सिंघु बॉर्डर पर खुद को गोली मारी है. राम सिंह ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर लिखा- किसानों का दुख देखा, अपने हक लेने के लिए सड़कों पर रुल रहे हैं.

    दिल बहुत दुखी हुआ, सरकार न्याय नहीं दे रही, जुल्म है, जुल्म करना पाप है, जुल्म सहना भी पाप है. किसी ने किसानों के हक में और जुल्म के खिलाफ कुछ किया किसी ने कुछ किया. कईयों ने सम्मान वापस किए, पुरस्कार वापस करके रोष जताया……. यह जुल्म के खिलाफ आवाज है और मजदूर किसान के हक में आवाज है.

    गौरतलब है कि सितंबर में संसद की तरफ से पास तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों की संख्या में पंजाब और हरियाणा से किसान दिल्ली के पास आकर प्रदर्शन कर रहे हैं और इन तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

    किसानों का यह आरोप है कि इस कानून से उनकी आय में कमी हो जाएगी और ज्यादातर नियंत्रण बड़े उद्योगपतियों के हाथों में चला जाएगा.

    इसको लेकर किसानों और सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है. लेकिन, किसानों की तरफ से तीनों कानून वापसी लेकर अडिय़ल रूख अपनाने के बाद यह गतिरोध बना हुआ है.

    इससे पहले, दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर धरना देकर ट्रैक्टर पर सवार होकर पटियाला लौट रहे पंजाब के दो किसानों की हरियाणा के करनाल जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई.

    पुलिस ने बताया था कि तरौरी फ्लाईओवर पर हुई इस घटना में एक अन्य किसान को भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ और लोगों को मामूली चोटें लगी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईएमडी का एलर्ट, जबर्दस्त ठंड के आसार, उत्तर में शीतलहर तो दक्षिण में बारिश करेगी बुरा हाल
    Next Article 15 जनवरी से शुरू होगा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान : चंपत राय

    Related Posts

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.