Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध ढुलाई के रोकथाम को लेकर जल्द बनायी जायेगी बेहतर रणनीति
    Breaking News झारखंड

    अवैध ढुलाई के रोकथाम को लेकर जल्द बनायी जायेगी बेहतर रणनीति

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ जिला टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन के खिलाफ सघन निगरानी व छापेमारी का दिया आदेश…..*
    ==================
    *■ अवैध ढुलाई के रोकथाम को लेकर जल्द बनायी जायेगी बेहतर रणनीति….*
    ==================
    अध्यक्ष जिला खनन टास्क फोर्स-सह-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बालू घाटों से अवैध बालू के उठाव, खनन कार्यो में प्रयुक्त वाहनों में जी०पी०एस० लगाने के कार्यों के साथ खनिज के अवैध उठाव को पूर्णतः रोकने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने जिला खनन पदाधिकारी को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि बालू उठाव के मानकों के अनुरूप हीं घाटों से बालू का उठाव हो। साथ ही राज्य खनिज विकास निगम(JSMDC) द्वारा अधिकृत घाटो से ही बालू का उठाव सुनिश्चित हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इसके अलावे उपायुक्त ने एम्स निर्माण कार्य मे बालू की वजह से काम न रूके इसको लेकर संबंधित सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। *समीक्षा के क्रम में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से अवैध खनन और अवैध ढुलाई के रोकथाम को लेकर उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। जिससे कि अवैध खनन और अवैध ढुलाई पर रोकथाम लगाया जा सके।*
    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने महाप्रबंधक चित्रा कोयलियरी एवं जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि खनन कार्यो एवं बालू उठाव कार्यों में लगे सभी वाहनों का पंजीकारण के साथ जी०पी०एस० मशीन लगाना जल्द से जल्द सुनिश्चित, ताकि अवैध उठाव, बैक डेट से चलान जेनरेट करने के कार्यो से छुटकारा मिलने के साथ जिले के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा उन्होंने चित्रा महाप्रबंधक से लंबित पेनालिटी की जानकारी लेते हुए इनपर उचित कार्यवाही का निदेश दिया। साथ ही चित्रा कोयलियारी में चल रहे कार्याें को लेकर उन्हें संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि खनन कार्य हेतु जीतने क्षेत्र का पट्टा दिया गया है उतने ही क्षेत्र में खनन कार्य किया जाय। अपनी सीमा के अतिरिक्त क्षेत्रो पर खनन करना अवैध माना जायेगा साथ ही ऐसा करने पर सम्बंधित पाट्टाधारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
    समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि ऐसे निजी एवं व्यवसायिक ठेकेदार जो निर्माण कार्य मे लगे है सभी के साथ बैठक कर उन्हें जानकारी दे कि निर्माण कार्यो में जो भी खनिज उनके द्वारा प्रयोग किया जा रहा है उसके एवज में उन्हें प्रशासन को कर चुकता करना पड़ेगा। अवैध खनन या लगत उठाव के मामलों में संबंधित ठेकेदार पर सुसंगत धाराओं के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
    *जिला टास्क फोर्स की बैठक में* उपरोक्त के अलावे डी0एफ0ओ0 श्री परमजीत आनंद, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर श्री योगेंद्र साव, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिल्बीयूस बारला, चित्रा कोयलियरी के महाप्रबंधक श्री आर०आर० अमिताभ, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहानगर भाजपा मुख्यालय में हुआ ध्वजारोहण
    Next Article स्वस्थ रहना स्वभाव भी है , अधिकार भी और कर्तव्य भी : डॉक्टर अशोक कुमार वार्ष्णेय

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.