Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और नौकरी पैदा करने को बनी दो कैबिनेट कमेटी
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और नौकरी पैदा करने को बनी दो कैबिनेट कमेटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और देश में बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो नई कैबिनेट कमेटी का गठन किया. ये दोनों मंत्रिमंडलीय समितियां प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक विकास को गति देने, निवेश का माहौल बेहतर करने के अलावा रोजगार बढ़ाने पर जोर देगी. निवेश और विकास पर बनी पांच सदस्यीय कैबिनेट कमिटी में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा एमएसएमई मिनिस्टर नितिन गडकरी के साथ-साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं. रोजगार एवं कौशल विकास कमिटी में चेयरमैन समेत 10 सदस्य हैं. शाह, सीतारमण और गोयल को इस समिति में भी शामिल किया गया है. इनके अलावा, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कौशल विकास एवं आंट्रप्रन्योरशिप मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ-साथ श्रम राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार एवं आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस समिति के सदस्य हैं. मोदी सरकार 2.0 के सामने अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती बड़ी चुनौती बनकर उभरी है. पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट घटकर 5.8 प्रतिशत पर आ गिरा. वहीं, पूरे वित्त वर्ष की आर्थिक विकास दर 6.8 प्रतिशत पर गिर गया है जो पिछले पांच साल का निचला स्तर है. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 7.2 प्रतिशत के जीडीपी ग्रोथ रेट का लक्ष्य रखा गया था जो 0.04% से पिछड़ गया. रोजगार सृजन को लेकर आए आंकड़ों ने भी सरकार को चिंता में डाला है. सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट में देश में 6.1 प्रतिशत बोरोजगारी दर होने की बात कही गई जो पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड कप: रोहित शर्मा का शतक, भारत ने अफ्रीका को 6 विकेट से हराया
    Next Article 37 अरब रुपए की ठगी का आरोपी UP पुलिस के साथ कर रहा था पार्टी, 6 सस्पेंड

    Related Posts

    ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.

    October 8, 2026

    राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार SIT ने पांच दिनों में किया मामले का उद्भेदन, हथियार व कार

    October 8, 2026

    हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.

    राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार SIT ने पांच दिनों में किया मामले का उद्भेदन, हथियार व कार

    हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना

    पुराना जेल चौक पर अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुकानदारों ने जताया आक्रोश

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.