Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के टाइम स्क्वायर में 5 अगस्त को प्रदर्शित होगी भगवान राम की भव्य तस्वीर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के टाइम स्क्वायर में 5 अगस्त को प्रदर्शित होगी भगवान राम की भव्य तस्वीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयॉर्क. अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर के त्रिआयामी चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे. आयोजकों का कहना है कि इस ऐतिहासिक क्षण को संजोने वाला यह अपनी तरह का अनोखा आयोजन होगा.

    अमेरिका भारत सार्वजनिक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेव्हानी ने बुधवार को कहा कि न्यूयार्क में पांच अगस्त को उस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे.

    सेव्हानी ने कहा कि विशाल नैस्डेक स्क्रीन के अलावा 17,000 वर्ग फीट वाली एलईडी स्क्रीन पर त्रिआयामी चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा. पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में जयश्री राम प्रदर्शित किया जाएगा और भगवान राम के चित्र और वीडियो, मंदिर की संरचना के त्रिआयामी चित्र तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास करने के चित्र कई होर्डिंग्स पर प्रदर्शित किए जाएंगे.

    टाइम्स स्क्वायर पर लगे यह बिल बोर्ड दुनिया के सबसे बड़े और आकर्षक बिल बोर्ड में से एक हैं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. सेव्हानी ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग भी पांच अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर एकत्र होकर उत्सव मनाएंगे और मिठाइयां बाटेंगे.

    उन्होंने कहा कि यह एक जीवनकाल या एक शताब्दी में एक बार होने वाली घटना नहीं है. यह मानव जाति के जीवनकाल में एक बार होने वाली घटना है. हम इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहते हैं और राम जन्मभूमि शिलान्यास का उत्सव मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर से बेहतर स्थान नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को टाइम्स स्क्वायर भगवान राम के चित्रों से पटा होगा.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण पूरे विश्व के हिंदुओं के सपने सच होने जैसा है. छह साल पहले हमने नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा. लेकिन मोदी के नेतृत्व में यह दिन आया है और हम इसे उचित तरीके से मनाना चाहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण चीन सागर पर चीन का अवैध दावा स्‍वीकार नहीं: ऑस्ट्रेलिया
    Next Article नव उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने निवर्तमान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा से प्रभार ग्रहण किये

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.