अनियंत्रित ट्रक और बस की भिड़ंत डेढ़ दर्जन लगभग घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल रांची जमशेदपुर एन. एच .33 कांडरबेडा पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पर नटराज बस संख्या JH 05 BQ9427 रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक संख्याJH05AB,5503 की जोरदार भिडंत डेढ़ दर्जन लगभग घायल होने की सूचना है.घटना 8 बजे लगभग की है. मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को अन्य वाहनों से बेहतर इलाज के लिए एम.जी.एम. जमशेदपुर भेज दिया . थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने बताया घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है.