Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शैक्षणिक माँगों को लेकर मटिहानी विधायक से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल
    Uncategorized

    शैक्षणिक माँगों को लेकर मटिहानी विधायक से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शाम्हो में डिग्री काॅलेज खुले,अन्यथा आंदोलन की राह करेंगे अख्तियार : एआईएसएफ

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: शाम्हो प्रखंड में डिग्री काॅलेज की स्थापना करने,सफापुर उच्च विधालय में भवन निर्माण कर इन्टर की पढ़ाई शुरू करने,रचियाही उच्च विधालय के अर्धनिर्मित भवन को पूरा करने,नागदह के श्री सीताराम दास खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण करा कर मैदान में लाइटिंग की व्यवस्था करने समेत अन्य शैक्षणिक माँगों को लेकर एआईएसएफ का एक प्रतिनिधिमंडल मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है साथ ही माँगों पर त्वरित पहल नहीं किये जाने की दिशा में आंदोलन की चेतावनी भी दी है।एआईएसएफ की ओर से प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव राकेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष कैसर रेहान,जिला कार्यकारिणी सदस्य अनंत कुमार,वसंत कुमार एवं जावेद इंजमाम शामिल थे।एआईएसएफ जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा शाम्हो प्रखंड चारो तरफ पानी से घिरा हुआ होने की वजह से जिला मुख्यालय से काफ़ी दूर है।डिग्री काॅलेज की स्थापना से शाम्हो प्रखंड के छात्र छात्राओं को भी उच्च शिक्षा के लिए एक अनुकूल जगह मिलेगा।सैकड़ों छात्र हर वर्ष स्नातक नामांकन के लिए दूसरे जिले में जाने पर मजबूर होते हैं वहीं सैकड़ों छात्राएं पढाई छोड़ने पर विवश है।उन्होंने कहा डिग्री काॅलेज शाम्हो प्रखंड की जरूरत है।जदयू विधायक राजकुमार सिंह को मुख्यमंत्री से शाम्हो की भौगोलिक स्थिति का जिक्र करते हुए डिग्री काॅलेज की माँग करनी चाहिए।जिला उपाध्यक्ष कैसर रेहान ने कहा 2008 में उत्क्रमित हुए सभी उच्च विधालय में इन्टर की पढ़ाई शुरू करने की माँग को लेकर हमारा संगठन लगातार संघर्षरत है।नितीश सरकार घोषणा कर अपनी बातों को ही भूल जाती है तभी तो घोषणा एक दशक बीत जाने के बाद भी पचास प्रतिशत हाई स्कूलों को अब तक उत्क्रमित नहीं किया जा सका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिस्तौल के बल पर शिक्षक की बाइक छीनी
    Next Article बिहार के बालिका शेल्टर होम की सुरक्षा की गारंटी करे सरकार: अमीन हमजा

    Related Posts

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    June 27, 2026

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    June 25, 2026

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.