Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिताली राज 200 वनडे इंटरनेशनल खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
    खेल

    मिताली राज 200 वनडे इंटरनेशनल खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2019Updated:February 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय कप्तान मिताली राज शुक्रवार को 200 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई. छत्तीस साल की मिताली वनडे क्रिकेट में सात शतक समेत 51.33 की औसत से सर्वाधिक 6622 रन बना चुकी हैं. वह अपने 200वें मैच में 28 गेंदों में नौ रन ही बना सकी. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 149 रन पर आउट हो गई. मिताली ने दूसरे वनडे में नाबाद 63 रन बनाए. मिताली 10 टेस्ट और 85 टी-20 मैच भी खेल चुकी हैं.

    आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने हेमिल्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में आठ विकेट से हरा दिया. हालांकि भारत यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है. रिकॉर्ड 200वां वनडे खेलने वाली कप्तान मिताली राज ने मैच से पहले ‘क्लीन स्वीप’ के लक्ष्य पर जोर दिया था, लेकिन पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई उनकी टीम 149 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड ने यह लक्ष्य 29.2 ओवर में हासिल कर लिया.

    तीसरे नंबर पर उतरी दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 90 गेंद में 52 रन बनाए. भारत का स्कोर 35वें ओवर में चार विकेट पर 117 रन था और पूरी टीम 44 ओवर में 149 रन पर आउट हो गई. मिताली ने मैच के बाद कहा,‘मुझे न्यूजीलैंड में पहली सीरीज जीतने की खुशी है. मुझे खुशी है कि दीप्ति और जेमिमाह जैसी युवा खिलाड़ियों ने रन बनाए. गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हम आज ज्यादा रन नहीं बना सके.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBudget 2019 : अंतरिम बजट से कॉरपोरेट सेक्‍टर गायब , फिर भी कारोबारी खुश
    Next Article क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने JSCA स्टेडियम का निरीक्षण किया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.