Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार केशरी श्री कृष्ण सिंह के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
    Uncategorized

    बिहार केशरी श्री कृष्ण सिंह के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट

    बेगूसराय

    आज सोमवार को कांग्रेस भवन बेगूसराय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी के नाम से विख्यात शख्सियत परम श्रद्धेय डॉ श्री कृष्ण सिंह जी के 61वे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला महासचिव सावर कुमार ने की।
    अध्यक्षता करते हुए सावर कुमार ने कहा कि श्री बाबू सिर्फ बिहार के ही नहीं बल्कि पूरे देश को दशा और दिशा देने का काम किया। जिससे उन्हें आधुनिक बिहार के निर्माता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने देश और प्रदेश को काफी कुछ दिया। जिसके कारण आज भी उन्हें बिहार के लोग याद करते हैं। आजादी की लड़ाई में सत्याग्रह आंदोलन जैसे विभिन्न आंदोलनों में श्री बाबू की भूमिका स्मरणीय रही। जात-पात, छुआछूत, भेदभाव, जाति धर्म के खिलाफ आंदोलन चलाते हुए श्री बाबू ने अनुसूचित जाति के लोगों को मंदिरों में प्रवेश दिला कर सामाजिक एकता स्थापित किया था। उन्होंने अपने जीवन काल में बरौनी रिफायनरी, बरौनी खाद कारखाना, कोसी परियोजना, कई थर्मल और स्टील प्लांट, सिंदरी कारखाना आदि योजना के अलावे बहुत सारे परियोजनाओं को चालू किया। इसी प्रकार अपने कार्यों से लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे और आजीवन उनके दिल में किसानों के लिए स्नेह बना रहा। वे सदैव किसानों के हितैषी रहे।
    सोशल मीडिया सेल जिलाध्यक्ष कुशमेश कुमार ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता, धर्मनिरपेक्षता , सर्वधर्म समभाव के जनक एवम् बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व का नाम था डॉ श्रीकृष्ण सिंह जी।अखंड बिहार के देवघर मंदिर में पंडा समाज के लाख विरोध के बावजूद इन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को भगवान शिव की पूजा करवाने का काम किए थे।इनके मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार को बेस्ट एडमिनिस्ट्रेटिव स्टेट का खिताब भी मिला था।इस कार्यक्रम में पुर्व शिक्षक रविंद्र सिंह,पूर्व प्रदेश सचिव अनुपम कुमार अन्नू,NSUI प्रदेश सचिव रवि कुमार, सोशल मीडिया सेल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह, गौरव कुमार,राघव कुमार, सेवादल प्रदेश महासचिव प्रभांशु कुमार बिट्टू,विकास झा,पुर्व पिछड़ा सेल बलिया प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, गौतम कुमार,नवल राय, अशोक कुमार, जनार्दन सिंह, उपेन्द्र नारायण, पवन कुमार,मो0 मासूम कुमार रत्नेश टुल्लू आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article खरमौली में विद्यालय शिक्षा समिति का किया गया गठन

    Related Posts

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    June 27, 2026

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    June 25, 2026

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.