Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिल्म जगत में इन्ट्री
    Uncategorized

    फिल्म जगत में इन्ट्री

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    रतन कुमार की रिपोर्ट
    खुटौना (मधुबनी)। लगन अगर सच हो तो सपने निश्चित रूप से पूरे होते हैं । इस कथन को चरितार्थ कर दिखाया है प्रखंड के सुदूर इन्डो-नेपाल बॉर्डर से सटे अरनामा गांव के नवयुवक सुधांशु नायक ने। मनोज नायक एवं बबिता देवी के सबसे छोटे बेटे सुधांशु का बचपन से ही इस क्षेत्र में जाने का रुझान था। वह बचपन से ही गीत-संगीत में रमा हुआ था। उसने अपने मात-पिता को अपने सपने की जानकारी दे रखी थी। अंग्रेजी ऑनर्स से स्नातक करने के बाद उसने अपने सपने का पीछा करने फिल्म नगरी मुम्बई का रुख किया। वहां के बालाजी इन्स्टीच्यूट से ट्रेनिंग ली और रख दिया कदम इस लाइन में। उसने हमसफर नामक एल्बम में बतौर अभिनेता काम करके इस क्षेत्र में अपनी प्रखर पहचान का परिचय दिया। फिर सावधान इंडिया तथा जन्मकुण्डली सहित सोनी टीवी के अन्य धारावाहिकों में काम करके युवाओं के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की। अपने गांव आने पर उसका बाजे-गाजे से स्वागत किया गया। उसके चाचा शिव नायक, राम कुमार साह तथा प्रमोद नायक का कहना है कि गांव के इस होनहार लाल की इस उपलब्धि से समूचे गांव में खुशी और उत्साह है। उसने अपने जिले और राज्य का नाम रौशन किया है। वह इसी क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहता है। उसने युवाओं को अपने संदेश में कहा कि सच्ची लगन से अपने सपने को पूरा करने में लगे रहने से सपने पूरे होकर रहते हैं। उसने इस क्षेत्र में अपने कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूट्यूबर ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, छात्रों को भड़काने का है आरोप
    Next Article सेवानिवृत्त हुईं सहायक प्रयोजन पदाधिकारी अर्चना गुप्ता , वक्ताओं ने कहा – महिला सशक्तिकरण में उन्होंने बनाई अलग पहचान

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    June 23, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.