Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधियों की पिटाई से घायल युवक की बीती रात इलाज के क्रम में हुई मौत
    अपराध बिहार बेगूसराय

    अपराधियों की पिटाई से घायल युवक की बीती रात इलाज के क्रम में हुई मौत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगूसराय ,बिहार:बेगूसराय में अपराधियों की पिटाई से घायल युवक नीतीश कुमार की बीती रात इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव की है। परिजनों का कहना है कि बच्चों के मामूली विवाद में आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था।
    बताते चले कि अपराधियों की पिटाई से घायल युवक नीतीश कुमार की बीती रात इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव की है। परिजनों का कहना है कि बच्चों के मामूली विवाद में आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था।

    दूध लाने के क्रम में हुआ विवाद
    परिजनों का कहना है कि नीतीश कुमार 4 जून की संध्या दूध लाने के लिए दूध सेंटर पर जा रहा था उसी वक्त आरोपी विपिन कुमार उर्फ कैलू एवं उनके दोनों पुत्रों ने लोहे की रॉड से हमला कर पहले उसे बाइक से गिरा दिया और फिर इसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों के द्वारा इसे जान से मारने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन उसी वक्त कुछ लोगों ने देख लिया और किसी तरह नीतीश कुमार को छुड़ाकर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।

    बच्चों के बीच हुई थी लड़ाई
    परिजनों का कहना है कि नीतीश और आरोपी विपिन कुमार उर्फ कैलू के बेटे के साथ मामूली लड़ाई हुई थी। इसी बात को लेकर उनलोगों ने नीतीश की बेरहमी से पीटपीट कर हत्या कर दी। इलाज के दौरान हुई मौत
    आननफानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने नीतीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार नीतीश की स्थिति काफी गंभीर थी। रातभर वह जिन्दगी और मौत से जूझता रहा और सुबह होने से पहले उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार आरोपी विपिन कुमार उर्फ कैलू अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पहले भी कई घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल घटना के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी सेंगल अभियान द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर भारत बंद का ऐलान करते हुए टाटा हाता मुख्य मार्ग को किया जाम
    Next Article भारत प्रगतिशील राष्ट्र विश्व में जमाई धाक और साख

    Related Posts

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    June 19, 2026

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    June 19, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.