Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उलीडीह में युवक की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उलीडीह में युवक की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उलीडीह में युवक की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. बाद में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

    मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. परिजनों के अनुसार विकास सिंह शनिवार देर रात अपने भांजे से मिलने उलीडीह गया था.

    मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा. परिवार के लोगों ने उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. रविवार सुबह उलीडीह क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने परिजनों को फोन कर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पहुंचे, जहां शव की पहचान विकास सिंह के रूप में की गई. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. मृतक के भाई ने क्षेत्र में सक्रिय नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर हत्या का संदेह जताया है.

    उनका कहना है कि इलाके में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और संभव है कि विकास किसी आपराधिक वारदात का शिकार हुआ हो. हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. डीएसपी दयानंद प्रसादने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना के कारणों तथा आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी.

    उन्होंने कहा कि खोजी कुत्तों का सहारा लिया जा रहा है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके. डीएसपी ने बताया कि मृतक का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड सामने नहीं आया है. उसका भाई हत्या के एक मामले में जेल से छूटा है. उन्होंने आशंका जताई है कि मृतक की हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है. फिलहाल सभी एंगल से जांच चल रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का प्रथम सत्र आयोजित
    Next Article बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा पर डीसी की पैनी नजर, केंद्रों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    May 31, 2026

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    May 31, 2026

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन

    पक्षपात के आरोपों से उपजा असंतोष, कुमीरमुड़ी में नई ग्रामसभा गठित; करिया हसदा बने ग्राम प्रधान

    35 लाख की चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, डैम रोड नाली निर्माण का शिलान्यास

    स्कूटी सीखना पड़ा महंगा, पुलिया से गिरकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत

    बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा पर डीसी की पैनी नजर, केंद्रों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

    उलीडीह में युवक की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.