स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन
किसानो से मिलने लखीमपुर खीरी जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी को यूपी और केंद्र सरकार के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुतला दहन के कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा है कि बेलगाम यूपी पुलिस और भाजपा को यह बात समझ लेना चाहिए कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है और यह संविधान से चलता है. भाजपा सरकार कत्तई भ्रम में न रहे कि वे तानाशाही से इस देश में राज कर सकते है.प्रियंका गांधी जी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रियंका गांधी जी के गिरफ्तारी के विरोध में आज कदमा सोनारी कांग्रेस के प्रखंड अध्य्क्ष बबुआ झा के नेतृत्व मे कदमा कांग्रेस कर्यालय के पास उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ जी पुतला दहन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खां,कैलाश रजक, मनोज झा ,संजय तिवारी, संजीव झा,अमित प्रसाद ,राकेश जयसवाल ,इरशाद हैदर ,ऑगस्टीन विल्सन,जय प्रकाश साह,छोटू ,जीतेंद्र, बबुआ शर्मा ,रवि दुबे,बिशु, प्रेम राय, राजा ,छोटू ,शिल्पा चक्रवर्ती, बेबी सिंह,कविता, प्रेम एंथोनी खुशबू ,अनीता,रानी ,लक्ष्मी ,कविता,गौरी देवी ,सूरज हरपाल, सरिता, इंदिरा देवी, अनिल सिंह,बब्बन शुक्ला, बंटी शर्मा,राजू ,सूरज हरपाल, राजेश,अशोक सिंह अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.