Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फेसबुक ने दो साल के लिए US के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड किया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फेसबुक ने दो साल के लिए US के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. फेसबुक का ये फैसला 7 जनवरी 2021 से प्रभावी माना जाएगा. इससे पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था. ट्विटर और फेसबुक दोनों अमेरिकी कंपनियां हैं. फेसबुक ने वाशिंगटन में छह जनवरी को संसद परिसर में हुई हिंसा को भड़काने के लिये चार महीने पहले ट्रंप के खाते को निलंबित कर दिया था. ट्रंप को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है.

    इससे पहले खबर आई थी कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फिलहाल फेसबुक पर वापसी नहीं होगी. सोशल मीडिया नेटवर्क के अर्ध-स्वतंत्र पर्यवेक्षण बोर्ड ने फेसबुक पर उनके अकाउंट के निलंबन को बरकरार रखने के पक्ष में राय व्यक्त की. वाशिंगटन में छह जनवरी को संसद परिसर में हुई हिंसा को भड़काने के लिये चार महीने पहले उनके खाते को निलंबित कर दिया गया था.
    निलंबन को बरकरार रखते हुए बोर्ड को हालांकि उस तरीके में कमी नजर आई जिसके तहत फेसबुक ने यह फैसला लिया था. बोर्ड ने कहा, “फेसबुक के लिये अनिश्चितकाल के लिये निलंबन का अनिश्चित और मानकविहीन जुर्माना लगाना उचित नहीं था.” बोर्ड ने कहा कि फेसबुक के पास सात जनवरी को लगाए गए “मनमाने जुर्माने” के खिलाफ फिर से जांच कर कोई और जुर्माना तय करने के लिये छह महीने का समय है, जिससे “उल्लंघन की गंभीरता और भविष्य में नुकसान की संभावना” परिलक्षित हो.

    बोर्ड ने कहा कि नया जुर्माना निश्चित रूप से “स्पष्ट, अनिवार्य और आनुपातिक” तथा गंभीर उल्लंघनों को लेकर फेसबुक के नियमों के मुताबिक होना चाहिए. बोर्ड ने कहा कि फेसबुक अगर ट्रंप के खाते को बहाल करने का फैसला करता है तो कंपनी को आगे होने वाले उल्लंघनों का तत्काल पता लगाने में सक्षम होना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रह का किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने की क्रिया को गोचर कहते
    Next Article हरदोई का 3 फीट का युवक सीएम योगी से शादी कराने की गुहार लगा रहा

    Related Posts

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.