Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » WORLD CUP 2023: इंडिया को हार्दिक ने दिलाई दूसरी सफलता, पाकिस्तान के 84 रन पर 2 विकेट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    WORLD CUP 2023: इंडिया को हार्दिक ने दिलाई दूसरी सफलता, पाकिस्तान के 84 रन पर 2 विकेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    WORLD CUP 2023: इंडिया को हार्दिक ने दिलाई दूसरी सफलता, पाकिस्तान के 84 रन पर 2 विकेट
    अहमदाबाद. वल्र्ड कप वनड 2023 के लीग स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीत कर पहले बालिंग ली. जिसमें भारत ने पाकिस्तान के दो विकेट गिरा दिए, हार्दिक ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर इमाम उल हक को 36 के स्कोर पर पवेलियन रवाना कर दिया. पहला विकेट सिराज ने 8वें ओवर में लिया था.

     

     

    सिराज ने ओपनर अब्दुल्लाह शफीक को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद हार्दिक ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर इमाम उल हक को केएल राहुल के हाथों कैच कराया. अगले ही ओवर में जडेजा की गेंद पर अंपायर ने रिजवान को एलबीडब्ल्यू आउट दिया पर रिजवान ने डीआरएस लिया, नतीजा उनके फेवर में आया. पाकिस्तान का स्कोर 16 ओवर के बाद दो विकेट पर 84 रन है. मोहम्मद रिजवान डीआरएस लेने के कारण आउट होने से बचे. 13वें ओवर की दूसरी बॉल रवींद्र जडेजा ने लेग स्टंप पर फुलर लेंथ फेंकी और बॉल सीधे रिजवान के पैड्स पर लगी. भारत ने अपील की और अंपायर ने रिजवान को एलबीडब्ल्यू करार दिया.

     

     

    रिजवान ने डीआरएस ले लियाए रिप्ले में दिखा कि बॉल लेग स्टंप को मिस करते हुए जा रही थी. इस कारण रिजवान नॉटआउट रहे. 13वें ओवर की दूसरी बॉल हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट पिच फेंकी, जिसपर इमाम-उल-हक ने चौका लगा दिया. अगली बॉल से पहले उन्होंने कुछ बोलते हुए ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ फेंकी और इमाम कॉट बिहाइंड हो गए. विकेट लेने के बाद हार्दिक ने इमाम को सेंड ऑफ देते हुए बाहर जाने का इशारा किया. पाकिस्तान की ओर से इमाम-उल-हक व अब्दुल्लाह शफीक ओपनिंग करने उतरे. इमाम ने सिराज के एक ओवर में 3 चौके जड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 5वां ओवर मेडन फेंका. इससे पहले रनआउट का मौका बना. रवींद्र जडेजा ने डायरेक्ट हिट मारीए लेकिन इमाम क्रीज में वापस आ चुके थे. भारत से शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 में वापसी की है. उन्होंने ईशान किशन की जगह ली. शुभमन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती 2 वल्र्ड कप मैच नहीं खेल सके थे. उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले डेंगू हो गया था. जिससे रिकवर करने में उन्हें 8 से 10 दिन का समय लग गया. पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया.

     

     

    भारत-
    भारत की ओर से रोहित शर्मा कप्तान, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल विकेटकीपर, हार्दिक पंड्या उप कप्तान, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

    पाकिस्तान-
    बाबर आजम कप्तान, अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान, विकेटकीपर, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा पटमदा मुख्य सडक सें पांच गावों क़ो जोड़ने वाली सडक क़ो दबंग ग्रामीणों की द्वारा सडक क़ो किया अवरुद्ध
    Next Article क्या सरकार अखबारों को बंद कर देना चाहती है? क्या कहता है जनविश्वास कानून:सुभाष सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष लीपा 

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.