Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक बिलियन डॉलर के सामाजिक सुरक्षा पैकेज देने का ऐलान किया वर्ल्ड बैंक ने भारत को
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    एक बिलियन डॉलर के सामाजिक सुरक्षा पैकेज देने का ऐलान किया वर्ल्ड बैंक ने भारत को

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे संकट के बीच वल्र्ड बैंक ने भारत को एक बिलियन डॉलर के सामाजिक सुरक्षा पैकेज देने का ऐलान किया है. विश्व बैंक के एक बिलियन डॉलर (करीब 7600 करोड़) सामाजिक सुरक्षा पैकेज का इस्तेमाल देश में कोरोना वायरस रोगियों की बेहतर जांच, कोविड-19 अस्पताल के उच्चीकरण और लैब को बनाने में किया जा सकता है. वल्र्ड बैंक ने पहले ही 25 विकासशील देशों को पैकेज देने का प्रस्ताव किया था.वल्र्ड बैंक में भारत के कंट्री डायरेक्टर जुनैद अहमद ने जानकारी देते हुये बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के कारण अर्थव्यवस्था में मंदी आई है. भारत सरकार ने गरीब कल्याण योजना पर ध्यान केंद्रित किया है ताकि गरीबों और कमजोर लोगों की सुरक्षा में मदद मिल सके.बताया जा रहा है कि इससे पहले एशियन डेवलेपमेंट बैंक ने कोरोना से मदद के लिए भारत को 1.5 अरब डॉलर का पैकेज देने का ऐलान किया था. न्यू डेवलपमेंट बैंक भी भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने का ऐलान कर चुका है.

    जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार कोरोना पर नियंत्रण के साथ साथ लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयास कर रही है. साथ ही सरकार की कोशिश अर्थव्यवस्था को गति देने की है. वल्र्ड बैंक की ओर से मिली राशि इस दिशा में मदद करेगी. हालांकि विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी.

    गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 81970 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 51,401 एक्टिव केस हैं. वहीं 2649 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 27,920 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रवासी मजदूरों को दो महीने फ्री राशन, दिए गए 25 लाख नये किसान क्रेडिट कार्ड: वित्तमंत्री
    Next Article आनंद मार्ग ने सेवाके 52वां दिन लगभग 100 जरूरतमंद  लोगो  को भोजन का पैकेटदिया

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.