Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीआरसी में ई शिक्षाकोष संधारण को लेकर कार्यशाला आयोजित
    Uncategorized

    बीआरसी में ई शिक्षाकोष संधारण को लेकर कार्यशाला आयोजित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चेरियाबरियारपुर.बेगुसराय :मंगलवार को बीआरसी कार्यालय चेरिया बरियारपुर में ई शिक्षाकोष संधारण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बीईओ आशीष कुमार गुप्ता ने की. कार्यशाला का उद्धाटन करते हुए बीईओ ने कहा ई शिक्षाकोष से हम सभी लोग जुड़े हैं. इसका संधारण पहली बार ऑनलाइन किया जा रहा है. इसमें विद्यालय का रजिस्ट्रेशन, शिक्षक का रजिस्ट्रेशन इत्यादि करना है. इसलिए ई शिक्षाकोष का संधारण आवश्यक है. वहीं कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार, रंजन कुमार, लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा के द्वारा बारी बारी से ई शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना अपना प्रोफाइल तैयार करने के बाबत विस्तृत जानकारी दी गई. वहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेप बाय स्टेप विद्यालय रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य सभी गतिविधियों के बाबत मौजूद एच एम व उनके प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया. इस
    दौरान गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय संचालन कार्य प्रारंभ से पूर्व विद्यालय में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, बिजली इत्यादि की देख-रेख कर लेने का सुझाव दिया गया.

    चखनी पंजी संधारण कर गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन नहीं बनाने वाले नापेंगे

    कार्यशाला में मौजूद प्रखंड एमडीएम साधन सेवी शिव कुमार ने कहा मध्याह्न भोजन साफ-सफाई के साथ बनाना अनिवार्य है. रसोइया स्वयं साफ-सफाई के साथ अपने सर के बाल को अच्छी तरह बांधकर मध्याह्न भोजन तैयार करेंगी. खाना तैयार होने के उपरांत रसोइया एवं शिक्षक खाना चखकर चखनी पंजी संधारित करने के 15 मिनट बाद ही बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसेंगे. विद्यालय के एच एम प्रत्ये नेक दिन मध्याह्न भोजन से संबंधित आधे दर्जन से अधिक पंजी संधारण कर गुणवत्ता पूर्ण मध्याह्न भोजन बनाएंगे. जांच के क्रम में विभागीय निर्देश से थोड़ी सी भी चूक की स्थिति में एच एम कार्रवाई के लिए कमर कसकर तैयार रहेंगे. प्रखंड साधन सेवी ने आईवीआरएस पर बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले विद्यालय प्रधानों पर भी कार्रवाई की बात कही. कार्यशाला के संचालन में लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा, शिक्षक मो सिकंदर आदि तत्पर दिखे. मौके पर
    शिक्षक नेता डॉ मोहन कुमार विद्यालय प्रधान अरूण भारती, रामबाबू झा, इफ्तेखार आलम, अशोक राम, तरूण भारती, आदि मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article खुशहाल बचपन अभियान के सफलता के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.