Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोऑपरेटिव कॉलेज कैंप में बर्मामाइंस मंडल के कार्यकर्ताओं ने की ईवीएम की निगरानी, भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो भी बैठे
    Breaking News झारखंड

    कोऑपरेटिव कॉलेज कैंप में बर्मामाइंस मंडल के कार्यकर्ताओं ने की ईवीएम की निगरानी, भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो भी बैठे

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 2, 2024Updated:June 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिद्युत बरण महतो की हैट्रिक तय : कुलवंत सिंह बंटी

    जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है. ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 4 जून को होनी है. जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं. जहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने भी ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है. इसी क्रम में बर्मामाइंस मंडल की बारी कोऑपरेटिव कॉलेज के कैंप में रविवार को थी. इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी सांसद बिद्युत बरण महतो ऑपरेटिव कॉलेज के भाजपा द्वारा बनाए गए कैम्प में उपस्थित रहे. उनके साथ प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक झा, महामंत्री सूरज सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मनजीत सिंह संग जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में बनाये गए पार्टी के निगरानी कैम्प में काफी देर तक कार्यकर्ताओं के साथ समय व्यतीत किया. इस दौरान बिद्युत बरुण महतो ईवीएम की निगरानी में तैनात मंडल अध्यक्ष एवं मौजूद कार्यकर्ताओं से जरूरी चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो के तीसरी बार जीत को लेकर हम सभी कार्यकर्ता आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दस वर्षों के सेवा से जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों में संसद के रूप में विद्युत वरन महतो ने अभूतपूर्व विकास किया है. बंटी ने विश्वास जताया कि जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर बिद्युत महतो पिछली बार से अधिक मतों से जीतकर दिल्ली जाएंगे. निगरानी कैम्प में भाजपा कार्यकर्ता हंसी-मजाक के साथ भविष्य की चुनावी योजनाओं पर भी चर्चा कर ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद दिखे. इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी जिला महामंत्री राकेश सिंह मंत्री मनजीत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा मंडल अध्यक्ष दीपक झा महामंत्री सूरज सिंह पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा राकेश राय, मधु तांती, रामदुलारी लक्ष्मी यादव, कैलाशपति मिश्र, चंन्दन उपाध्याय, छोटू पान्डे, रितेश झा, अनिकेत, बर्मा कंसारी, धर्म नाग, संतोष प्रसाद, श्रीनिवास सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, आशीश पान्डे, राजू, संजय शर्मा, सूरज रजक, संजय जयसवाल, घनश्याम पान्डे समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

    गौरतलब है कि इस दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने टेंट में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं. स्ट्रांग रूम तक जाने की किसी को इजाजत नहीं है. जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. इन्ही कैमरों की स्क्रीन गाउंड के समीप भवन में लगी है. इसी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सांसद एवं प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो को प्राप्त मतों को सुरक्षित रखने के लिए ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं. वहीं, इसके लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लोकसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दिन जिम्मेदारी प्रदान की है. जहां कॉलेज ग्राउंड में बने टेंट में कार्यकर्ता दिन और रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं.

    1 2
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में शाम में आई आंधी पानी ने तबाही मचाया
    Next Article कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों का चुनाव प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास : भाजपा

    Related Posts

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.