Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया। कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा सुहागिन महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि विधान के साथ धूमधाम से की गई। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखते हुए पति की लंबी आयु और सुहाग की सलामती के लिए वट सावित्री पूजन किया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष में धागा (रक्षा सूत्र) बांध कर उसकी परिक्रमा किया। उसके बाद वट वृक्ष पर जल, दूध, फूल, फल आदि अर्पित कर पूजा की। पूजा अर्चना के बाद सुहागिनों ने पंडितों द्वारा सामूहिक रूप से वट सावित्री कथा श्रवण भी किया। इस दौरान गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर, प्रखंड परिसर, छोटा गम्हरिया शिव बांध, कांड्रा थाना परिसर समेत कई स्थानों पर स्थित वट वृक्ष के समीप प्रातःकाल से ही महिलाओं की भीड़ जुटी रही। पौराणिक मान्यता के अनुसार, सावित्री अपने अल्पायु पति सत्यवान की मृत्यु के बाद यमराज के पीछे पीछे गई थीं। यमराज के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सटीक जवाब देकर उनसे पति के दीर्घायु होने का आशीर्वाद ले लिया था। वट वृक्ष के नीचे ही यमराज ने सत्यावान के प्राण वापस किए थे। इसी दिन से वट सावित्री पूजन की परंपरा है। इस दौरान सुहागिनों ने दान पुण्य देकर अखंड सौभाग्य की कामना की तथा एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और बड़ो के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

    महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा,बोकारो,धनबाद,देवघर,गोड्डा,रांची,दुमका आदि की महत्वपूर्ण खबरें पढ़े
    Next Article कुईलु मुर्मू को कैसे न्याय दिलाया जाए इस पर गंभीर हुआ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    May 27, 2025

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    May 27, 2025

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    May 27, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद

    राजा कालिंदी ने यूसिल सी एम डी के पी ए सुरोजित दास पर लगाया गंभीर आरोप

    मेकॉन की टीम ने किया आईसीसी प्लांट का दौरा

    उपायुक्त चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण कर समाहरणालय परिसर का किया अवलोकन

    मानगो पेयजल परियोजना के 10 वर्षों के कार्यकलापों की होगी जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.