Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Will Jacks ने टी20 ब्लास्ट में मचाया तहलका, एक ही ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के
    Breaking News Headlines

    Will Jacks ने टी20 ब्लास्ट में मचाया तहलका, एक ही ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Will Jacks ने टी20 ब्लास्ट में मचाया तहलका, एक ही ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के
    नई दिल्ली. विल जैक्स ने टी20 ब्लास्ट में एक ही ओवर में पांच छक्के लगाने का कमाल कर दिया। गुरुवार को खेले गए मैच में सरे के लिए खेलते हुए विल जैक्स ने मिडलसेक्स के गेंदबाज हॉलमेन के ओवर में कारनाम किया। हालांकि, विल जैक्स की पारी सरे के काम नहीं आई और मिडलसेक्स ने सरे को 7 विकेट से हरा दिया।

     

     

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 3.2 करोड़ में खरीदे गए विल जैक्स ने मौजूदा टी20 ब्लास्ट में तहलका मचा दिया। एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में चोट लग गई और वह इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। चोट से उबरने के बाद सरे के लिए खेलते हुए विल जैक्स ने 45 गेंद में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। इसमें हॉलमेन के एक ओवर में लगातार लगाए पांच छक्के भी शामिल हैं। जैक्स ने 11वें ओवर में पांच छक्कों और 1 सिंगल की बदौलत कुल 31 रन बटोरे। लॉरी इवांस ने 85 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकटे के लिए 12.4 ओवर में 177 रन की साझेदारी हुई।

     

     

     

    मैच की बात करें तो मिडलसेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। विल जैक्स और इवांस की तूफानी पारियों की बदौलत सरे टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में मिडलसेक्स ने 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 254 रन बनाकर मैच जीत लिया। मिडलसेक्स के लिए स्टीफन एस्किनाजी ने 39 गेंद पर 73 रन की पारी खेली। वहीं, मैक्स होल्डन ने 35 गेंद पर नाबाद 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। रयान हिगिंस ने 24 गेंद पर 48 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन को दो विकेट मिले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिरडी: साईंबाबा मंदिर में 2000 के नोटों का चढ़ावा, 47 करोड़ हुए जमा
    Next Article USA में हुई बिग डील, जीई एयरोस्पेस और एचएएल के बीच करार, आईएएफ के लिए बनाएगा लड़ाकू जेट इंजन

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 21, 2025

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.