Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में चुनावी हिंसा के बीच चौथे चरण का मतदान संपन्न
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    बंगाल में चुनावी हिंसा के बीच चौथे चरण का मतदान संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बंगाल में चुनावी हिंसा के बीच चौथे चरण का मतदान संपन्न
    चुनावी हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने कड़े फैसले लिए हैं
    हिंसा को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल को चुनाव में हिंसा की इजाजत नहीं है चुनाव आयोग नेे कहा 48 के बदले 72 घंटे पहले चुनाव प्रचार होंगे खत्म  पुलिस फायरिंग मेंं चार मरे

    बंगाल में मौत पर महाभारत, ममता ने पूछा- CRPF ने किसके इशारे पर यह किया

    भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश… चुनाव आयोग और CISF ने बताया कूच बिहार में कैसे मारे गए लोग
    पश्चिम बंगाल में चौथे दौर के मतदान के बीच कूचबिहार के सितलकुची में बोलिंग बूथ पर 4 लोगों की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। इस बीच चुनाव आयोग और सीआईएसएफ ने बताया है कि आखिर क्यों जवानों को गोली चलानी पड़ी। इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए सीआईडी जांच की बात कही है।

    सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ”जोरपाटकी के सितलकुची में बूथ नंबर 126 के बाहर भीड़ ने ड्यूटी दे रहे सीआईएसएफ जवानों पर हमला कर दिया और हथियार छीनने की कोशिश की। आत्मरक्षा और चुनाव अधिकारियों को बचाने के लिए पोलिंग स्टेशन पर तैनात जवानों ने 6-8 राउंड फायरिंग की।”

    इस बीच, चुनाव आयोग ने भी बयान जारी करके बताया है कि इस तरह की नौबत इसलिए आई क्योंकि एक गलतफहमी की वजह से भीड़ ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बूथ नंबर 126 पर वोटिंग शांतिपूर्वक चल रही थी। पोलिंग बूथ के पास मानिक मोहम्मद नाम का एक लड़का बीमार था और दो-तीन स्थानीय लोग उसकी देखभाल कर रहे थे।
    जिला पुलिस की ओर मिली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह देखकर सीआईएसएफ के कुछ कर्मचारियों ने लड़के के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्या वे लड़के को अस्पताल भेजना पसंद करेंगे। बयान में आगे कहा गया है, ”इस बीच दूसरे स्थानीय लोगों ने यह समझ लिया कि लड़के को सीआईएसएफ के जवानों ने पीटा है। इस गलतफहमी में वहां मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। 300-350 लोग वहां एकत्रित हो गए। इनमें कुछ महिलाएं भी थीं, जो हाथ में ऐसे सामान लेकर आयी सामान लेकर आईं थीं, जिससे गंभीर चोटें पहुंचाईं जा सकती थीं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी 7 विकेट से मात

    Related Posts

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    June 25, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.