Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सक्रिय हुआ पश्चिमी विछोभ, कई स्थानों पर आंधी-तूफान का अलर्ट
    Breaking News Headlines

    सक्रिय हुआ पश्चिमी विछोभ, कई स्थानों पर आंधी-तूफान का अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गर्मियों के दिन शुरू हो गए हैं और अब दोपहर में लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है. हालांकि, पहाड़ों पर मौसम खुशगवार हुआ है, इसका कारण वहां हुई बारिश है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.

    वहीं पंजाब में बुधवार व गुरुवार को कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है. कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी होगी. हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी. राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट आ गई है. मौसम विभाग ने सिरमौर, कुल्लू, शिमला जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया है. आंधी और बिजली गिरने की आशंका बताई गई है.

    मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. वहीं उत्तर पश्चिम राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवाती सर्कुलेशन की जानकारी दी गई है. बताया गया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक ट्रफ चक्रवाती सर्कुलेशन से हरियाणा और दिल्ली में फैल रहा है. इसके अलावा बताया गया कि उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण केरल से मध्य महाराष्ट्र तक तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है.

    अगले 24 घंटों के दौरान ऊपरी हिमपात के साथ पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि के अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है.

    वहीं राजधानी दिल्ली में भी आंधी आ सकती है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु के तटीय भागों, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है. इससे अलग राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों हीटवेव चल सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के 20 शहरों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू
    Next Article शिवसेना का पलटवार: कहा साबुन के बुलबुलों को बम बता कर डर पैदा कर रहा है विपक्ष

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.