नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता।पुलरल्स पार्टी के संस्थापक पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता व पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी के आकस्मिक निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर। 68 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका निधन लखीसराय में हुआ। 2020 में खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर चर्चा में आई पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता थे। प्रोफेसर विनोद चौधरी कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे और जदयू से एमएलसी भी रह चुके थे।उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। इस दौरान व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।वही मीडिया सेल के प्रखंड प्रभारी सुभाकर मिश्रा ने मृदुभाषी और विद्वान बताते हुए पार्टी के लिए क्षति बताया।जदयू जिला महासचिव हरिनंदन कुमार ने कहा कि वो मिलनसार और अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे।इस दौरान अवध शर्मा प्रखंड अध्यक्ष सदर बेगूसराय, इंद्र देव महतो मुखिया ग्राम पंचायत राज उत्तरी कटरमाला,धर्मवीर कुमार जिला उपाध्यक्ष जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ बेगूसराय, पूर्व मुखिया जयजयराम महतो,श्रीधर पाठक,राजेंद्र महतो आदि कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

