Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पैप्सी प्लांट के कारण बेगुसराय में गहरा रहे हैं जल संकट : प्रियम
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    पैप्सी प्लांट के कारण बेगुसराय में गहरा रहे हैं जल संकट : प्रियम

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो चंदन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :पैप्सी प्लांट के कारण बेगुसराय में गहरा रहे जल संकट को ले कर hurl township मैदान में क्षेत्र के युवाओं ने एक अहम बैठक बुलाई।बैठक का नेतृत्व टीम प्रियम के प्रियम रंजन कर रहे थे ।प्रियम ने कहा हमारे यहां का भूगर्भीय जल समाप्त हो जाएगा, इस प्लांट में रोज 40 लाख बोतल पानी एवं कोल्डड्रिंक पैक होगा, जिसमें एक करोड़ लीटर से भी अधिक पानी की रोज बर्बादी होगी। हाजीपुर में भी प्लांट लगा था, जहां भूगर्भीय जल समाप्त होने के कारण बॉटलिंग प्लांट को बंद करना पड़ा था, अब यही हाल बेगूसराय का होगा। जिस पानी से लाखों लोगों एवं पशुओं की प्यास बुझाने का इंतेजाम हो सकता है, वही बेशकीमती पानी जमीन से दोहन करके ठंडे पेयों में बर्बाद किया जा रहा है। इन कंपनियों द्वारा प्रतिदिन करोंड़ों लीटर पानी निकालने से संयंत्र के आस-पास के गांवों का भूगर्भ जल बहुत ही कम हो जाता है, इसी कारण केरल के प्लाचीमडा गांव में कोकाकोला संयंत्र को बंद कराने के लिए आंदोलन हुआ था। भारत के कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनियां बैन कर दी गई है लेकिन यहां नौकरी का प्रलोभन देकर युवाओं को अलग दिशा में ले जाया गया।
    वोही नगर परिषद के उपमुख्य परिषद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि जिस तरह से बेगूसराय प्राकृतिक संपदा के साथ खिलवाड़ किया गया है, आने वाले समय में यहां जलस्तर में भारी गिरावट होगी और बेगूसराय भयंकर जलत्रास्दी का शिकार होगा। इस संबंध में प्रबंधन का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
    इस बैठक में साइकिल पे संडे के अंशु कुमार ने कहा कि प्रकृति द्वारा दिए संसाधनों को बचाने के लिए हम सबों को आगे आना चाहिए।
    वोही मुकेश पटेल और संजय कुमार ने जल दोहन के लिए पेप्सी प्लांट को जिम्मेदार बताया।कबड्डी संघ के पन्नालाल सिंह ने चरणबद्ध आंदोलन को ले कर अपनी राय रखी।पपरौर पंचायत के युवा जनप्रतिनिधि राज कुमार जी ने जल दोहन और रोजगार पर पेप्सी प्रबंधन को घेरा।बैठक में पन्नालाल सिंह ,बीहट के उपमुख्य परिषद ऋषिकेश कुमार,सोशल मीडिया क्रिटर नितीश चौरसिया,संजय कुमार , मुकेश पटेल, राज कुमार , अंश राज, अंकित, रितेश, प्रद्युमन, आदि युवा शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंगत चाहती है तो चुनाव ही होगा वोटर लिस्ट बनाकर निष्पक्ष चुनाव करवाऊंगा: कुलविंदर
    Next Article सीबीआई दल आज पहुंच सकता है बिहार, नीट मामले में गिरफ्तार आरोपियों को ला सकता है दिल्ली

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.