Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उसका इंतजार
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय साहित्य

    उसका इंतजार

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उस घर में रहती है वो
    अकेले, गुमसुम, स्मृतियों के सहारे
    जो था कभी गुलजार
    बच्चों की किलकारियों से
    पति से इकरार
    इनकार के बीच
    पगती थी जहां मोहब्बत

    अब वो है
    और हैं उसकी यादें
    जब वह बन गई थी किसी की बहू
    किसी की भाभी
    किसी की चाची
    और किसी अपने की बड़ी बहन
    और बेस्ट फ्रेंड
    बच्चे आते हैं
    पति आता है
    नीड़ में फिर मच जाता है कलरव
    चंद दिनों का यह कलरव
    तब बियाबान शांति में हो जाता है तब्दील
    जब बच्चे निकल जाते हैं
    जब पति चला जाता है

    दिवाली, होली, दशहरे में
    गुलज़ार रहता है उसका नीड़
    फिर उसकी कंदरा में
    गूंजती है उसकी ही आवाज
    कभी ॐ नमः शिवाय
    कभी जय बजरंग बली

    पति नौकरी करे:निर्विघ्न
    बच्चे पढ़ें:बेहिचक
    इसके लिए वह करती है त्याग!

    वह वेदनाओं को पी जाती है
    खुशियों का गला घोंट देती है
    संवेदनाओं को रोक लेती है
    भावनाओं को आंसुओं में बहा देती है
    वह मांस के लोथड़े से
    खुद को बदल देती पाषाण में
    वह शांत है
    वह तपस्विनी है
    वह कभी पार्वती-सी है
    जो महादेव के तप को
    तोड़ती नहीं
    वह इंतजार करती है
    वह इंतजार कर रही है
    हां, वह इंतजार कर रही है
    अपने पति का
    अपने बच्चों का
    यह इंतजार ही उसका जीवन है!!

    आनंद  सिंह

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला-वैश्विक चुप्पी और भारत के सामने कठोर सवाल
    Next Article गणितज्ञ रामानुजन जो अंकों-सूत्रों एवं प्रमेयों से खेलते थे

    Related Posts

    योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले

    June 21, 2026

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, 90 युवाओं ने किया योगाभ्यास

    प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र -छात्राऐं

    पोटका के विद्यालयों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    देवस्नान एवं रथयात्रा धार्मिक उत्सव की तैयारी को लेकर बोलानी के विष्णु मंदिर मे बैठक संपन्न

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.