Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जर्मनी ने हटाया भारतीय यात्रियों से प्रतिबंध, वैक्सीन लगवाने वालों को क्वारंटाइन से भी मिलेगी छूट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जर्मनी ने हटाया भारतीय यात्रियों से प्रतिबंध, वैक्सीन लगवाने वालों को क्वारंटाइन से भी मिलेगी छूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. जर्मनी ने भारत समेत कई देशों के यात्रियों पर लगाई पाबंदियों को हटा लिया है. देश की सरकारी एजेंसी ने सोमवार को भारत को हाई-इंसीडेंस एरियाज वर्ग में शामिल किया है, जिसके तहत भारतीय यात्रियों को जर्मनी में प्रवेश की अनुमति होगी. जर्मनी ने कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट को देखकर यह रोक लगाई थी. बीते हफ्ते ही दुबई ने भी भारतीय यात्रियों पर लगाई पाबंदियों में ढील दी है. खबर है कि नए वेरिएंट्स पर वैक्सीन के प्रभावी होने के चलते यह फैसला लिया गया है.सरकारी एजेंसी रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कहा कि भारत, नेपाल, रूस, पुर्तगाल और ब्रिटेन को ‘हाई-इंसीडेंस एरियाज’ में रखा गया है. पहले इन देशों का नाम एरियाज ऑफ वेरिएंट कंसर्न में शामिल था. यात्री वर्ग में हुए इस बदलाव के बाद गैर-जर्मन भी देश में आसानी से यात्रा कर पाएंगे. हाई-इंसीडेंस एरियाज वर्ग में शामिल देशों के यात्रियों को जर्मनी पहुंचने पर टेस्ट कराना होगा. साथ ही 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा. अगर जांच के नतीजे नेगेटिव आते हैं, तो क्वारंटाइन के समय को घटाकर 5 दिन कर दिया जाएगा.मौजूदा नियमों के मुताबिक, जर्मनी अपने नागरिकों को ही कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित देशों से अनुमति दे रहा था. इन यात्रियों को वैक्सीन प्राप्त करने के बाद भी दो हफ्तों के लिए क्वारंटाइन रहना अनिवार्य था. जर्मनी की तरफ से हटाई गई पाबंदियां और नए नियम आगामी बुधवार से लागू हो जाएंगे. अगर ‘हाई-इंसीडेंस एरियाज’ से आने वाले यात्री टीका लगवा चुके हैं, तो उन्हें क्वारंटाइन से भी छूट मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा बोले- अपराधी अगर भागने की कोशिश करें तो एनकाउंटर का पैटर्न अपनाए पुलिस
    Next Article भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की जरूरतमंदो की मदद

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.