Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल ने चीन को दिया जोरदार झटका, तीन चीनी कंपनियां ब्लैकलिस्ट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नेपाल ने चीन को दिया जोरदार झटका, तीन चीनी कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काठमांडू. भारत में घुसपैठ करने की कोशिश में जुटे चीन को नेपाल ने करारा झटका दिया है. दरअसल, एशियाई विकास बैंक ने चीनी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन टॉप तीन चाइनीज कंस्ट्रक्शन फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अखंडता नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके एवज में एशियाई विकास बैंक द्वारा यह कार्रवाई की गई है.रिपोर्ट के मुताबिक, कई सूत्रों ने जानकारी दी है कि चीनी फर्मों को न केवल ब्लैकलिस्ट किया गया है, बल्कि उनके नेपाल के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने पर भी रोक लगा दी गई है. एडीबी के भ्रष्‍टाचार निरोधक कार्यालय ने चीन समर्थित अलग-अलग तीन कंपनियों- चीन सीएमसी इंजीनियरिंग कंपनी, नॉर्थवेस्ट सिविल एविएशन एयरपोर्ट कंस्ट्रक्शन ग्रुप और चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी को विभिन्न अपराधों में संलिप्त पाए जाने के बाद ब्लैकलिस्ट कर दिया है.
    रिपोर्ट में बताया गया कि लगभग दो दर्जन फर्मों ने नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए 10 अरब रुपये की बोली के बाद दस्तावेज खरीदे थे. लेकिन केवल चार ही चीनी कंपनियों ने अपने दस्तावेज दाखिल किए. नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि चार कंपनियों में से दो को मनिला बेस्ड बहुपक्षीय फंडिंग एजेंसी ने ब्‍लैक लिस्‍ट किया है, जिनमें चाइना सीएमसी इंजीनियरिंग कंपनी और चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी शामिल हैं.चीन सीएमसी इंजीनियरिंग कंपनी, जो वर्तमान में पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कर रही है, को अप्रैल 2022 तक एडीबी की प्रतिबंध सूची में रखा गया है. फर्म को पाकिस्तान में एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना में ब्लैकलिस्ट किया गया है. चीन सीएमसी इंजीनियरिंग ने मई 2014 में पोखरा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट जीता था और जुलाई 2017 में इस पर काम शुरू हुआ था. सरकार ने इंजीनियरिंग खरीद और निर्माण पर बने एयरपोर्ट की फंडिंग के लिए मार्च 2016 में चीन एक्जिम बैंक के साथ 215.96 मिलियन डॉलर के सॉफ्ट लोन समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिजिकल रिलेशन के बाद शादी से इनकार करना धोखाधड़ी नहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने युवक को किया बरी
    Next Article पंजाब के गुरदासपुर सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की ओर से हुई घुसपैठ, BSF ने मार गिराया एक घुसपैठिया

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.