कुंडहित/जामताड़ा: इन दिनों एक डीलर संचालिका की दादागिरी सामने आई है| ऐसा डीलर संचालिका ग्राहकों को कपा कर रखती है| ग्राहकों से यह भी कहती है कि मेरा जो मन जाएगा मैं वही करूंगी| मेरा जितना मन जाएगा मैं उतना ही चावल दूंगी| इस तरह से डीलर संचालिका ग्राहकों से आए दिन झगड़ा भी करती रहती है| ग्राहकों डर के मारे उसी में अपने मन को संतुष्टि बनाकर घर जाते हैं|आपको बता दें आखिर वह डीलर संचालिका कौन है? जी हां मैं आपको बता देना चाहता हूं वह डीलर संचालिका कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर स्थित मां मनसा डीलर की संचालिका नजबुन बीवी है| बताते चलें इस महिला का घर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत बाबूईजोड़ में था| झारखंड का डॉक्यूमेंट बनाकर विक्रमपुर में रहती है| ऐसे में विभाग को चाहिए कि उनकी डाक्यूमेंट्स की भी जांच होनी चाहिए ताकि पता चल सके उसका डॉक्यूमेंट नकली है या असली?काठीजोड़िया, आकना के उज्ज्वल, अजय बागती,खोकन आदि ग्राहकों का आरोप है कि वह 1 किग्रा जबरन चावल काट कर रख लेती है| लोगों ने जिले के उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर डीलर संचालिका पर उचित कार्यवाही की जाए |इस संबंध में जब डीलर संचालिका नजबुन बीवी से संवाददाता ने पक्ष जानने गया तो उल्टा संवाददाता से उलझी और झूठे केस में फंसाने का धमकी भी दी| कहा कि मेरा जो मन जाएगा मैं वही करूंगी|
क्या कहते हैं जिले के उपायुक्त
मामले की जांच कराई जाएगी| दोषी पाए जाने पर डीलर संचालिका पर उचित कार्यवाही की जाएगी|
फ़ैज़ अक़ अहमद मुमताज, उपायुक्त, जामताड़ा
क्या कहते हैं डीएसओ
मामले की जांच की जाएगी|दोषी पाए जाने पर डीलर संचालिका के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी|
प्रधान मांझी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जामताड़ा
क्या कहते हैं एमओ
जबरन चावल काटने का प्रावधान नहीं है|मामले की जांच की जाएगी| दोषी पाए जाने पर डीलर संचालिका पर उचित कार्यवाही की जाएगी|
जॉन मरांडी ,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,कुंडहित