Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीर कुंवर सिंह अमर रहे – भारत माता की जय से गूंजा नमन कार्यालय , शौर्यमय अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि ।
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    वीर कुंवर सिंह अमर रहे – भारत माता की जय से गूंजा नमन कार्यालय , शौर्यमय अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि ।

    Aman KumarBy Aman KumarApril 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीर कुंवर सिंह अमर रहे – भारत माता की जय से गूंजा नमन कार्यालय , शौर्यमय अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि ।
    राष्ट्रीय संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर वीर शहीद को नमन किया।

    मौके पर मुख्य अतिथि शंभूनाथ सिंह ने कहा वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उस सूर्य थे, जिनकी ज्योति आज भी हमें राह दिखाती है। उनका अदम्य साहस, देशप्रेम और बलिदान हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र सेवा सर्वोच्च धर्म है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

    मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वीर कुंवर सिंह हमारे स्वाधीनता संग्राम के ऐसे नायक हैं, जिनकी वीरता से आज भी आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती हैं। वीर कुंवर सिंह का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और संघर्ष का अद्वितीय उदाहरण है। आज आवश्यकता है कि हम उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करें। वीर कुंवर सिंह जैसे महापुरुषों की गाथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग बनाती है और आत्मबल बढ़ाती है।

    कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार सिंह, झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरु सिंह, उत्तर प्रदेश संघ के रामकेवल मिश्रा, मलकीत सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन रितिका श्रीवास्तव ने किया।

    मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टी नटराजन, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, सरदार महेंद्रपाल सिंह, दीपू सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, जसवंत सिंह भोमा, हरजिंदर सिंह, डी मनी, आरती मुखी, सिमी कश्यप, लख्खी कौर, माया चौबे, अरविंदर कौर, महालक्ष्मी देवी, ममता साहा, सुनीता देवी, रिंकू देवी, शुक्ला हलदर, राधीका देवी, रामरती देवी, ब्यूटी हलदर, सुमन कुमारी, मामूनी गौरी, सरबजीत कौर, सुमिता शर्मा, कुसुमी मुखी, गीता कुंडू, रजनी सिन्हा एवं अन्य सभी ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    वीर कुंवर सिंह अमर रहे - भारत माता की जय से गूंजा नमन कार्यालय शौर्यमय अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि ।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में भीषण गर्मी का कहर: छोटे बच्चे पत्तों से बचाव करते नजर आए
    Next Article जमशेदपुर : AISF की बैठक में ग्रेजुएट कॉलेज के लिए छात्र प्रतिनिधि समिति का गठन

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: मनीषा शर्मा की पुस्तक ने कुरुक्षेत्र के इतिहास और पुरातत्व पर डाला प्रकाश

    August 2, 2026

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    August 2, 2026

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: इतिहास और पुरातत्व पर एक प्रकाश – मनीषा शर्मा की शोध पुस्तक का विमोचन

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: मनीषा शर्मा की पुस्तक ने कुरुक्षेत्र के इतिहास और पुरातत्व पर डाला प्रकाश

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: इतिहास और पुरातत्व पर एक प्रकाश – मनीषा शर्मा की शोध पुस्तक का विमोचन

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोकतंत्र और मानवाधिकार का गहराता संकट: दुनिया की जिम्मेदारी

    ठाणे में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए ‘मराठी पाठशाळा’ की अनूठी पहल, भाषा और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

    ठाणे में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए शुरू हुई ‘मराठी पाठशाळा’, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की अनूठी पहल

    लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश: ओडिशा पुलिस ने 6 महीने में 17,590 को परिवारों से मिलाया

    तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.