Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटनिया टोला में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
    Breaking News झारखंड

    पटनिया टोला में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटनिया टोला में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

    प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पटनिया टोला स्थित माता सरस्वती पूजा समिति द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर, बोल पासिंग गेम, कैंडल लाइट गेम एवं दौड़ प्रतियोगिता जैसी कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

     

     

    प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कमेटी के सदस्यों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कमेटी के प्रमुख सदस्यों, जिनमें पूजा सत्यम गुप्ता, गोलू गुप्ता, हर्षित कुमार, साहिल शाह, राज कुमार सहित अन्य दर्जनों लोगों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    कार्यक्रम के अंतिम चरण में माता सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय उत्साह देखने को मिला। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें खिचड़ी और खीर का विशेष रूप से प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

     

     

    इसके बाद, सभी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए एक-दूसरे को सिंदूर और गुलाल लगाकर माता का आशीर्वाद लिया। इस भावनात्मक क्षण में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने माता सरस्वती की विदाई में भावुक होकर ‘सरस्वती माता की जय’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मोहल्ला भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

     

     

    इस पावन अवसर पर कविता देवी, कंचन देवी, संजीत देवी, अंजू गुप्ता, कमल गुप्ता, राखी गुप्ता, आशा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। सभी श्रद्धालुओं ने माता सरस्वती के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और एकजुटता के साथ इस आयोजन को सफल बनाया। आयोजन समिति ने बताया कि हर वर्ष इसी प्रकार भव्य रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को एक साथ आने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने जाने कथा के मर्म ।
    Next Article तेलकियारी गाँव में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

    Related Posts

    अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस का अभियान जारी

    July 5, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    July 5, 2026

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस का अभियान जारी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    तनुजा प्रधान आवर क्लासेज गम्हरिया के स्टूडेंट्स काउंसिल की कप्तान निर्वाचित

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.