Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, रुड़की के स्टेशन मास्टर को मिली चिट्ठी
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, रुड़की के स्टेशन मास्टर को मिली चिट्ठी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रुड़की. उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरी एक चिट्ठी रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिली है. इस चिट्ठी में लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है.

    जानकारी के अनुसार रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला, जो बेहद टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है. इसमें उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों के साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस चि_ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की धमकी दी गई है. इसे लेकर उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों सहित प्रमुखता स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.
    इस धमकी भरी चि_ी की खबर मिलते ही देहरादून से लेकर हरिद्वार तक सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पहले भी ऐसे धमकी भरे पत्र मिले हैं. रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 2019 में भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र मिला था. ऐसे में पुलिस ने पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान किया, तो उन्होंने राहत की सांस ली.

    उत्तरांखड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को 7 मई की शाम को एक पत्र मिला, जिसमें लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे 6 रेलवे स्टेशनों उड़ाने की धमकी दी गई थी. उन्होंने इसके साथ ही बताया कि धमकी वाला पत्र जैश के एरिया कमांडर सलीम अंसारी के नाम से भेजा गया था. उन्होंने बताया कि यह एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति है, जो पिछले 20 सालों से इसी तरह के धमकी भरे पत्र भेज रहा है. फिर भी एहतियात बरती जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी-कंपनी पर एनआईए का बड़ा एक्शन: मुंबई में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
    Next Article थाने इज्जत लूटते, देख रही सरकार। रामराज की बात तब, लगती है बेकार।।

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.