Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला कांग्रेस नेता ने टिकट पाने के लिए खुद पर चलवाई थी गोली, पहुंची जेल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    महिला कांग्रेस नेता ने टिकट पाने के लिए खुद पर चलवाई थी गोली, पहुंची जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाने का प्रयास करने के बाद चर्चा में आई कांग्रेस की नेता रीता यादव को पुलिस ने खुद पर हमला करवाने के आरोप में जेल भेज दिया. हाल ही में हुए एक गोलीकांड की तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने बुधवार को चौंकाने वाले तथ्य उजागर करते हुए बताया कि रीता यादव ने विधानसभा का टिकट पाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी. पुलिस ने रीता यादव सहित तीन को जेल भेज दिया है. रीता के साथ उनका ड्राइवर मुस्तकीम और धर्मेंद यादव को भी पुलिस ने इस साजिश में शामिल होने के आधार पर जेल भेजा है.

    पुलिस ने बताया कि गत 3 जनवरी की शाम को लंभुआ कस्बे के लखनऊ-वाराणसी बाईपास ओवर ब्रिज पर अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा सुलतानपुर के सुनावा लालू का पुरवा निवासी, रीता यादव (35) को गोली मारने की घटना घटित हुई थी. हाल ही में सपा से कांग्रेस में आईं रीता यादव को इस हमले में बाएं पैर में गोली लगी थी. जिसमें पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस ने प्राथमिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले के तथ्यों को उजागर करते हुए रीता यादव सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही धर्मेंद्र यादव के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक अदद अवैध तमंचा कारतूस बरामद किए.
    पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया रीता यादव ने अपने जानने वाले पूर्व ग्राम प्रधान माधव यादव के साथ सुनियोजित तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट पाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. ज्ञात हो कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को रीता यादव ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया था. उस समय वह समाजवादी पार्टी की नेता थीं. इसके बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब में PM मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़, CM योगी ने बताया खूनी साजिश
    Next Article सुष्मिता सेन ने ब्रेकअप के बाद गोद लिया तीसरा बच्चा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.