Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम योगी के निर्देश: होली में न बजने पाए अश्लील और फूहड़ गीत, सतर्क रहे पुलिस
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सीएम योगी के निर्देश: होली में न बजने पाए अश्लील और फूहड़ गीत, सतर्क रहे पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च महीने में आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की. इस बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि होली में अश्लील और फूहड़ गीत भी न बजने पाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था का सम्मान किया जाए और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए.

     

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, चैत्र नवरात्र, रामनवमी, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़ आदि पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि शोभायात्रा व जुलूस में ऐसी कोई भी गतिविधि न हो जो दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करे. उन्होंने कहा कि होली में अश्लील व फूहड़ गीत न बजे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई घटना छोटी नहीं, सूचना मिलते ही तत्काल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचें. उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व-त्योहारों पर अफवाह से सावधान रहें. प्रशासनिक अधिकारी धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजन से संवाद करें.

     

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शोभायात्रा एवं जुलूस के रूट पर विशेष साफ-सफाई हो. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाये जाय. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दिनों में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज, चैत्र नवरात्र, रामनवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी गणों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें. संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए. पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे. पीआरवी 112 एक्टिव रहे. सोशल मीडिया को लेकर अलर्ट रहें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुड़ाबान्दा भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न। कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी, दिया गया टास्क।
    Next Article अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन लोयोला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में हुई आयोजित : देश के ख्यातिप्राप्त कवियों का हुआ आगमन

    Related Posts

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    May 31, 2025

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    May 31, 2025

    570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपियों को SC से जमानत, मगर रहना होगा छत्तीसगढ़ से बाहर

    May 31, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपियों को SC से जमानत, मगर रहना होगा छत्तीसगढ़ से बाहर

    टेल्को थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

    सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला प्रकरण पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा की

    आनंद मार्ग की ओर से पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन 100 बीज बॉल एवं 100 फलदार पौधे बांटे गए

    गांव की बेटी ने किया कमाल, 94.8% लाकर जिले में मारी बाजी

    5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

    उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने किया पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण

    स्टेशन परिसर में बनेगा सेल्फी प्वाइंट एवं लगेगा एटीएम,किया गया स्थल निरीक्षण।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.