Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कन्हैया कुमार पर लखनऊ में फेंकी गई स्याही, कांग्रेस ने बताया एसिड अटैक
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कन्हैया कुमार पर लखनऊ में फेंकी गई स्याही, कांग्रेस ने बताया एसिड अटैक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार पर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर एक युवक ने स्याही फेंकी. इसके बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक पिटाई कर दी. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक कन्हैया कुमार पर उस वक्त स्याही फेंकी गई जब वह लखनऊ सेंट्रल सीट के कांग्रेस उम्मीदवार सदफ जफर के नॉमिनेशन में हिस्सा लेने वहां पहुंचे थे. इस दौरान कन्हैया कुमार ने लखनऊ की गलियों में कांग्रेस के लिए वोट भी मांगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब नई हो रही है. पुराने लोग छोड़ रहे हैं, लेकिन नए लोग शामिल भी हो रहे हैं.

    उधर कांग्रेस नेताओं का दावा है कि फेंकी गई स्याही नहीं बल्कि यह एसिड अटैक था. उनका कहना था कि गनीमत रही कि एसिड कन्हैया पर नहीं पड़ी. हालांकि उनके आस-पास खड़े 3-4 युवकों पर कुछ बूंदें पड़ी हैं. युवक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
    गौरतलब है कि कांग्रेस ने एक्ट्रेस और सोशल असविस्त सदफ जफर को लखनऊ सेंट्रल सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. सदफ जफर लखनऊ की ही रहने वाली हैं और मीरा नायर की फिल्म ‘ए सूटेबल बॉय’ में अभिनय कर चुकी हैं. 2019 नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. इसके बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. सदफ जफर फिलहाल दंगा फैलाने और हत्या करवाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जेल से बाहर हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडिया-वेस्ट इंडीज सीरीज बंद दरवाजों में खेली जाएगी, दर्शकों को नहीं रहेगी इजाजत
    Next Article विंटर ओलंपिक 2022: भारतीय दल के मैनेजर कोरोना पॉजिटिव

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.