Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूएस राष्ट्रपति बाइडेन ने किया अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी का ऐलान: कहा करते रहेंगे निगरानी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूएस राष्ट्रपति बाइडेन ने किया अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी का ऐलान: कहा करते रहेंगे निगरानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. अमेरिका ने अफगानिस्तान में चले सबसे लंबे युद्ध को समाप्त करने का ऐलान कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जैसा कि हम अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को समाप्त करने जा रहे हैं और अफगानिस्तान से हमारे सैनिकों की अंतिम टुकड़ी को वापस बुला रहे हैं.

    राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अब अल कायदा लगभग खत्म हो चुका है, इसके बावजूद अमेरिका उन आतंकवादी समूहों से खतरे के बारे में सतर्क रहेगा, जो दुनिया भर के लिए कैंसर की तरह थे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ये बात ओसामा बिन लादेन की 10वीं बरसी के मौके पर कहीं.

    राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हम अफगानिस्तान में किसी भी खतरे और धमकी की निगरानी करेंगे और उसे रोकने की कार्रवाई करेंगे. हम अपने देश और मातृभूमि के साथ ही दुनिया भर के सहयोगियों के साथ हमारे हितों के संरक्षण के लिए आतंकवादी खतरों का मुकाबला करते रहेंगे और ये जारी रहेगा.

    अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बता दिया है कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत सैन्य मौजूदगी बनाए रखेगा. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष के लिए नहीं बल्कि दूसरे देशों को ऐसा करने से रोकने के लिए है. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के 100 दिनों बाद बाइडन ने कहा कि अमेरिका अब आगे बढ़ रहा है.

    जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें पिछली एक सदी में कोरोना महामारी के कारण सबसे खराब आर्थिक संकट विरासत में मिला है. लेकिन अमेरिका अब आगे बढ़ रहा है. उन्होंने अपने संबोधन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी मौजूदगी पर कहा कि मैंने राष्ट्रपति जिनपिंग को बताया है कि हम प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं, लेकिन टकराव नहीं चाहते.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर: देश में फिर सामने आये संक्रमण के 3.5 लाख से ज्यादा नये मामले
    Next Article विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मत प्रतिशत में आयी कमी, टीएमसी का 5 प्रतिशत बढ़ा

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.