Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » US Open 2023: रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, 43 की उम्र में फाइनल में बनाई जगह
    Breaking News Headlines खेल

    US Open 2023: रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, 43 की उम्र में फाइनल में बनाई जगह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    US Open 2023: रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, 43 की उम्र में फाइनल में बनाई जगह
    नई दिल्ली. भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इतिहास रच दिया है. वे 43 की उम्र में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं. वे फाइनल में जगह बनाने में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने गुरुवार रात खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत की जोड़ी पर सीधे सेटों में मात दी. बोपन्ना अपने टेनिस करियर में दूसरी बार ग्रैंडस्लैम मेंस डबल्स के फाइनल में जगह बनाने में सफल हुए हैं. भारत की ओर से डबल्स में महेश भूपति और लिएंडर पेस कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने कई टाइटल भी जीते. पेस और भूपति की जोड़ी नंबर-1 भी रही.

     

     

     

    छठी वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी इस साल विंबलडन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची थी. इस जोड़ी ने अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में फ्रांस की जोड़ी को 7-6 (7-3), 6-2 से हराया. विरोधी जोड़ी ने पहले सेट में जरूर टक्कर दी, लेकिन दूसरे सेट में बोपन्ना और एबडेन हावी रहे. फाइनल में अब इस जोड़ी का सामना अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी की जोड़ी से होगा. इससे पहले 2010 में भी बोपन्ना यूएस ओपन में ही मेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचे थे,

     

     

    लेकिन तब उन्हें हार मिली थी.रोहन बोपन्ना ने इसी के साथ नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बोपन्ना ओपन एरा में मेंस डबल्स में किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 43 साल और 6 महीने की उम्र में यह कारनामा किया. ग्रैंडस्लैम टाइटल की बात करें, तो रोहन बोपन्ना ने 2017 में मिक्स्ड डब्लस का खिताब जीता है. हालांकि सिंगल्स में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleG20: वर्ल्ड लीडर के लिए सेफ जोन बनी दिल्ली, आज आएंगे दुनियाभर के मेहमान, सुरक्षा में राफेल तैनात
    Next Article माली में विद्रोहियों के दो हमलों में 49 नागरिकों और 15 सैनिकों की मौत

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.