Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाग में बनी कोठरी में पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का सीन देख रह गए दंग,अंदर हो रहा था…..
    Breaking News अपराध उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से

    बाग में बनी कोठरी में पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का सीन देख रह गए दंग,अंदर हो रहा था…..

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाग में बनी कोठरी में पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का सीन देख रह गए दंग,अंदर हो रहा था…..

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अमेठी।जिले की मोहनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।इसके साथ ही कुल छह अवैध शस्त्र (निर्मित व अर्धनिर्मित) व सात अर्द्धनिर्मित नाल व कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए है।गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।
    पुलिस के मुताबिक जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत थाना मोहनगंज के एसआई जितेंद्र कुमार व उनकी टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति उसरी से फूला मार्ग पर बाग में बनी कोठरी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे है।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करते हुए हिकमत अमली से चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया गया।पुलिस के पूछने पर एक ने अपना नाम राघवेन्द्र सिंह निवासी रायपुर टोड़ी थाना-नसीराबाद रायबरेली,दूसरे ने अपना नाम महेश कुमार निवासी सुब्बा का पुरवा थाना- जगदीशपुर अमेठी व तीसरे ने अपना नाम पंकज कुमार सिंह उर्फ राजू निवासी ग्राम कनपुरिया थाना जगदीशपुर अमेठी और चौथे ने अपना नाम अंकित उर्फ संतोष निवासी खानापुर चपरा थाना मोहनगंज अमेठी बताया।
    मौके से गिरफ्तार चारो अभियुक्तों के कब्जे से तीन निर्मित(एक तमंचा 12 बोर,एक तमंचा 315 बोर,एक तमंचा 32 बोर)तीन अदद अर्द्ध निर्मित(एक तमंचा 12 बोर,एक तमंचा 315 बोर,एक तमंचा 32 बोर) कुल छह अवैध शस्त्र,सात अर्द्धनिर्मित नाल,दो जिन्दा कारतूस(एक 12 बोर,एक 315 बोर )व एक धौकनी,एक छोटा सिलेण्डर,एक ड्रिल मशीन,हथौडी, कटर,आरी,छह आरी ब्लेड,लोहे की रेती,पेंचकस,बेंच वाइस राड,तैतीस स्प्रिग,एक बण्डल लोहे का तार,पंच, स्क्रू,छेनी आदि भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।
    पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग मिलकर देशी तमंचा व अद्धी बनाने व बेचने का काम करते है।अवैध शस्त्र बनाने के बाद यही बाग में झाड़ियों में गड्डा खोदकर दबा देते है और मौका पाकर बेच देते है।बरामदगी के आधार पर चारो अभियुक्तों को थाना मोहनगंज पुलिस ने समय करीब एक बजकर चालीस मिनट पर रात्रि में गिरफ्तार किया।
    पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की।उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस टीम को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

    अंदर हो रहा था..... बाग में बनी कोठरी में पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का सीन देख रह गए दंग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश भर में पत्रकारों को मिले एक समान पेंशन
    Next Article डीएम व एसपी ने अमेठी में सुनी लोगो की शिकायतें.

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.