Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएम व एसपी ने अमेठी में सुनी लोगो की शिकायतें.
    Breaking News उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से राजनीति

    डीएम व एसपी ने अमेठी में सुनी लोगो की शिकायतें.

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीएम व एसपी ने अमेठी में सुनी लोगो की शिकायतें.

    सम्पूर्ण समाधान दिवस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अमेठी।जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये,शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
    संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील गौरीगंज में कुल उन्नीस शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया,तहसील अमेठी में बीस शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया,तहसील मुसाफिरखाना में उन्नीस शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें चार शिकायतों का निस्तारण कराया गया तथा तहसील तिलोई में तेईस शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

    सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह,उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज, तहसीलदार गौरीगंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    डीएम व एसपी ने अमेठी में सुनी लोगो की शिकायतें.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाग में बनी कोठरी में पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का सीन देख रह गए दंग,अंदर हो रहा था…..
    Next Article नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.