रबी फसल में संचालित होने वाली NFSM योजना अंतर्गत सरसो बीज का वितरण माननीय प्रमुख श्री रामकिशोर मुर्मू के द्वारा प्रखंड मुख्यालय कुंडाहित में ब्लॉक चैन तकनीक के माध्यम से किया गया जिसमे मुख्य रूप से , प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, एवम प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह एवम IWMP से संतोष कुमार उपस्थित थे। माननीय प्रमुख के द्वारा दिए जा रहे सरसो बीज को बताए गए निर्देहानुसार ही लगाने के लिए उपस्थित किसानों से अपील की गई। मौके पर बीटीएम सुजीत कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि NFSM योजना अंर्तगत मिनिकिट सरसो बीज RH 749 वैरायटी का जिला कृषि कार्यालय से प्रात हुआ है, जिसे कलस्टर में ग्रुप्स के किसान समूहों द्वारा लगाया जाना है। जिसमे महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। RH 749 वैरायटी की सरसो बीज का क्रॉप ड्यूरेशन 140 का दिनों होता है ,अतः इसे अक्टूबर के मध्य माह तक अवश्य खेतो में लगा देना चाहिए। विलंब से लगाने पर उपज में कमी आ जाती है।इस प्रजाति के पौधो की लंबाई तकरीबन 6ft तक हो सकती है लेकिन तेल की मात्रा 40% से 50%तक रहती है। प्रति हेक्टेयर 12 से 13 क्यूंटल तक उत्पादन किसान भाई प्रात कर सकते है। वर्तमान समय में सरसो की खेती कर किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है।