उपायुक्त के अध्यक्षता में खाध आपूर्ति विभाग अंर्तगत धान अधिप्राप्ति से सम्बंधित साथ ही आपूर्ति विभाग अंर्तगत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
आज दिनांक 4 फरवरी 2022 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में खाध आपूर्ति विभाग अंर्तगत धान अधिप्राप्ति से सम्बंधित साथ ही आपूर्ति विभाग अंर्तगत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक किया गया।
बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति, सी.एम.आर. उठाव, सहकारिता, खाद्य निगम के कार्यों की समीक्षा,धोती साड़ी योजना सहित अन्य बिन्दुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
बैठक में बताया गया की जिले में 1216 किसानों से धान क्रय किया गया है। जिसमें कुल 70574.03 क्विंटल धान अधिप्राप्ति की गई हैं। जिसमें 316 किसानों को धान की राशि का भुगतान कर दिया गया। इस प्रकार 16457059/- (एक करोड़ चौसठ लाख संतावन हजार अनसठ रुपया मात्र) की राशि किसानों के खाते में भेज दिया गया है। जिला को खरीफ विपणन वर्ष हेतु जिले का लक्ष्य 150000 क्विंटल निर्धारित है। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने निदेश दिया कि धान अधिप्राप्ति के 48 घंटे के अंदर संबधित कृषकों के खाते में निर्धारित राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे तथा सी०एम०आर०की आपूर्ति में गति लाएंगे।
जिला अंर्तगत 14 लैंपस को धान अधिप्राप्ति हेतु टैगिंग किया गया हैं जिसमें 5113 किसानों का निबंधन किया गया हैं।
धोती साड़ी योजना के तहत जिला अंर्तगत धोती- 87492, साड़ी- 141480, लूंगी- 51705 अभी तक लाभुकों के बीच बांटा गया हैं। साथ ही उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को शत प्रतिशत लाभुकों के बीच धोती साड़ी लूंगी का वितरण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया साथ ही कहा की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी संबंधित लाभुकों को ससमय मिले सुनिश्चित करेंगे।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, डीआरडीए डायरेक्टर श्री जावेद अनवर इदरीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका श्री संजय कुमार दास,जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुडिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला श्री कौशल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड श्री अजफर हसनेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित श्रीमान मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्री जाहिर आलम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।