Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक हो चुकी है 10 हजार 800 से अधिक लोगों की देश वापसी, आज 2200 लोगों के भारत आने की उम्मीद
    Headlines राष्ट्रीय

    ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक हो चुकी है 10 हजार 800 से अधिक लोगों की देश वापसी, आज 2200 लोगों के भारत आने की उम्मीद

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत युक्रेन और इसके पड़ोसी देशों में फंसे भारतीयों को लाने का लगातार सिलसिला जारी है। इसी के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से शुक्रवार को 17 विशेष उड़ानें देश वापस आईं। इनमें 14 नागरिक उड़ानें और तीन सी-17 आईएएफ उड़ानें शामिल रहीं। आज एक और नागरिक उड़ान के आने की उम्मीद है। नागरिक उड़ानों के जरिए 3,142 और सी-17 उड़ानों के माध्यम से 630 यात्रियों को भारत लाया गया। सरकार के अनुसार, अब तक 43 विशेष नागरिक उड़ानों की सहायता से 9,364 से अधिक भारतीयों को वहां से निकाला जा चुका है। सी-17 की सात उड़ानों से अब तक 1,428 यात्री भारत आए हैं और 9.7 टन राहत सामग्री को पहुंचाया गया है। सरकार से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नागरिक उड़ानों में बुखारेस्ट से 4, कोसिसे से 2, बुडापेस्ट से 4, सैजो से 3 और सुसेवा से 2 शामिल रहीं। वहीं, आईएएफ ने बुडापेस्ट से 1 और बुखारेस्ट से 2 उड़ानें भरीं गईं।
    सरकार द्वारा यह भी बताया गया है कि आज यानि शनिवार को 11 विशेष नागरिक उड़ानों से 2200 से अधिक भारतीयों को वापस देश लाने की उम्मीद है। इनमें से 10 उड़ानें नई दिल्ली और एक मुंबई में उतरेगी। इनमें 5 उड़ानें बुडापेस्ट, 2 सैजो और 4 सुसेवा से उड़ानें भरेंगीं। वहीं, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया के लिए चार सी-17 विमानों को उतारा गया है, जिनके देर रात और कल सुबह तड़के पहुंचने की उम्मीद रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिंदगी में सफल होने का एक ही रास्ता है, सही समय पर सही करियर चुनना:उपायुक्त
    Next Article दिग्गज क्रिकेटर, लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.