Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई 2026 (शनिवार) को Un-Mapped Elector की सूची प्रकाशित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार दी गई है।

    जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों — 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला (अ.ज.जा.), 46-पोटका (अ.ज.जा.), 47-जुगसलाई (अ.जा.), 48-जमशेदपुर पूर्व तथा 49-जमशेदपुर पश्चिम — के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी।

    बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अब तक जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की पूर्व SIR मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर Un-Mapped Elector List में अपना नाम जांच सकते हैं। यह सुविधा 23 मई को कार्यालय अवधि तक उपलब्ध रहेगी।

    उक्त तिथि को सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन करेंगे। साथ ही संबंधित बीएलओ (BLO) अपने मतदान केंद्र पर सूची के साथ उपस्थित रहेंगे।
    जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जिनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, वे 23 मई को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में अपना नाम जांचें तथा बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के समर कैंप एवं इंडस्ट्रियल विजिट पोस्टर का सांसद विद्युत वरण महतो ने किया लोकार्पण

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.