डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. शिक्षण महाविद्यालय द्वारा डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता तारक नाथ दास ने छात्राओं को लॉटरी ठगी, सामान वितरण ठगी, ई-मेल धोखाधड़ी और सामाजिक माध्यमों से जुड़े अपराधों की जानकारी दी। वहीं बिष्टुपुर साइबर थाना के निरीक्षक रूपेश कोठारी ने छात्राओं को सामाजिक माध्यमों पर सावधानी बरतने और सुरक्षित उपयोग के उपाय बताए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या सी. कनकधारा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

