राष्ट्र संवाद संवाददाता
बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के अचुआरा गांव में सुबह 8:00 बजे एक पुराने विवाद में दो युवकों को गोली मार दी गई। युवक कन्हैया कुमार और पुष्कर आदित्य अचुआरा गांव के ही रहने वाले हैं। कन्हैया कुमार के एक पैर में गोली लगी है जबकि पुष्कर आदित्य के दोनों पैरों में गोली लगी हुई है। कन्हैया कुमार के पिता श्याम सिंह गांव में ही खेती करते हैं। कन्हैया कुमार ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से गाड़ी में डीजल डलवाकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमारा उनसे कोई विवाद नहीं है। वही गांव के ही लोगों ने बताया कि होली के दिन से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। गांव के ही लोग एक दूसरे को आए दिन देख लेने की धमकी दे रहे थे। कल भी गांव में दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। आज सुबह फिर विवाद अचानक बढ़ गया। जिसमें दोनों पक्षों ने ताबड़तोड़ सुबह 10 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति कन्हैया कुमार के पैर में गोली लगी। वही पुष्कर आदित्य के दोनों पैरों में दो गोली लगी हुई है, जिन्हें तत्काल पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं कन्हैया कुमार का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।