Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में शराब पीकर दो यात्रियों ने किया हंगामा
    Breaking News Headlines

    दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में शराब पीकर दो यात्रियों ने किया हंगामा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दुबई से मुंबई आ रही एक इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में दुबई से काम करके लौट रहे 2 यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया और नशे की हालत में फ्लाइट के क्रू मेंबर और सह यात्रियों के साथ गाली गलौज की. इस मामले में एयरलाइंस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया. दोनों व्यक्ति दुबई में एक साल तक काम करके भारत लौट रहे थे. घर लौटने की खुशी में दोनों ने फ्लाइट में शराब पीना शुरू कर दिया और नशे की हालत में खूब हंगामा किया. इसके बाद फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्रियों और क्रू मेंबर ने आपत्ति की तो उनके साथ बदतमीजी से पेश आए.

     

     

     

    मुंबई पुलिस ने एयरलाइन स्टाफ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नालासोपारा के जॉन जी डिसूजा (49) और कोल्हापुर के मनबेट के दत्तात्रेय बापरडेकर (47) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जश्न मनाने के लिए हवा में आधी बोतल शराब उछाली थी. मुंबई पुलिस ने इस मामले गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धाराओं के तहत दोनों आरोपियों पर दूसरों के जीवन को और सुरक्षा को खतरे में डालने और संबंधित विमान नियमों का उल्लंघन करने के तहत मामला दर्ज किया है.

     

     

    रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट ने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी तो दोनों यात्रियों ने बोतलों से पीना शुरू कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उनके बगल में बैठे यात्रियों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों यात्री नाराज हो गए और गालियां देने लगे. एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि बापरडेकर उठे, आखिरी लाइन की एक सीट पर गए और चेतावनी के बावजूद शराब पीना जारी रखा, जबकि डिसूजा ने अपनी सीट पर शराब पीना जारी रखा. जब एक केबिन क्रू मेंबर ने उनकी बोतलें ले लीं, तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की. क्रू मेंबर ने इस बारे में कैप्टन को जानकारी दी और जैसे ही विमान मुंबई में उतरा, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. एयरलाइंस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रवाती हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, अभी जारी रहेगा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर
    Next Article लोकतांत्रिक मूल्यों एवं प्रेस की आजादी और निष्पक्षता के लिए गंभीर खतरा है फेक न्यूज: डीवाई चंद्रचूड़

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.